---Advertisement---

‘अगर रूस के खिलाफ आंख उठाई तो अंजाम भुगतना पड़ेगा…’, उत्तर कोरिया के तानाशाह ने अमेरिका और जापान को दी सख्त चेतावनी।

By
On:
Follow Us

उत्तर कोरिया के नेता किम जोंग उन ने साफ कहा है कि उनका देश यूक्रेन संकट पर रूस का बिना किसी शर्त के समर्थन करता है और हर मोर्चे पर उसके साथ खड़ा है। यह बयान उन्होंने उत्तर कोरिया दौरे पर आए रूसी विदेश मंत्री सर्गेई लावरोव से मुलाकात के दौरान दिया। अब तक उत्तर कोरिया रूस को करीब 1 करोड़ 20 लाख तोप और टैंक के गोले भेज चुका है।

Russia Ukraine War: उत्तर कोरिया के नेता ने रूस का किया समर्थन।(फोटो सोर्स: रॉयटर्स)

HighLights

  • किम जोंग का रूसी विदेश मंत्री लावरोव को आश्वासन
  • दक्षिण कोरिया और जापान को दी कार्रवाई की चेतावनी

रॉयटर, प्योंगयांग: उत्तर कोरिया के नेता किम जोंग उन ने स्पष्ट किया है कि उनका देश यूक्रेन संघर्ष में रूस को बिना शर्त समर्थन दे रहा है और हर स्तर पर उसके साथ खड़ा है। यह बयान उन्होंने उत्तर कोरिया की यात्रा पर आए रूसी विदेश मंत्री सर्गेई लावरोव से मुलाकात के दौरान दिया। रिपोर्ट्स के मुताबिक, उत्तर कोरिया न केवल रूस को सैन्य साजो-सामान की आपूर्ति कर रहा है, बल्कि यूक्रेन युद्ध में उसकी ओर से लड़ने के लिए सैनिक भी भेज रहा है।

उत्तर कोरिया के अभी तक 10 हजार सैनिक यूक्रेन भेजने की जानकारी है। इसके अतिरिक्त उत्तर कोरिया ने बड़ी मात्रा में गोला-बारूद भी रूस को दिया है।

रूस को तोप और टैंक के गोले भेज रहा उत्तर कोरिया
दक्षिण कोरिया की खुफिया एजेंसी के अनुसार, उत्तर कोरिया अब तक रूस को करीब 1 करोड़ 20 लाख तोप और टैंक के गोले भेज चुका है। माना जा रहा है कि रूसी विदेश मंत्री सर्गेई लावरोव का हालिया तीन दिवसीय दौरा भी इसी सैन्य आपूर्ति को लेकर बातचीत के लिए था। किम जोंग उन और लावरोव की यह मुलाकात उत्तर कोरिया के तटीय शहर वोनसान में हुई।

उत्तर कोरियाई नेता ने कहा कि वह रूस के साथ मिलकर विश्व शांति के लिए कार्य करने को तैयार हैं। वार्ता में किम जोंग ने आश्वस्त किया कि यूक्रेन युद्ध के कारणों को खत्म करने के रूसी नेतृत्व के निर्णय में उत्तर कोरिया पूरी तरह से साथ है।

इसी तटीय शहर वोनसान में दोनों देशों के विदेश मंत्रियों के बीच हुई वार्ता में आपसी सहयोग को और मजबूत करने का फैसला लिया गया। बता दें कि रूस और उत्तर कोरिया ने 2024 में एक रक्षा समझौता किया था, जिसके तहत दोनों देश किसी भी युद्ध की स्थिति में एक-दूसरे का साथ देंगे और संयुक्त रूप से लड़ेंगे।

उत्तर कोरिया ने जापान और दक्षिण कोरिया को दी चेतावनी 

रविवार को उत्तर कोरिया के रक्षा मंत्रालय ने चेतावनी दी कि यदि दक्षिण कोरिया या जापान की ओर से सुरक्षा को कोई खतरा हुआ, तो उनकी सेना जवाबी कार्रवाई करेगी। यह बयान अमेरिका, दक्षिण कोरिया और जापान की वायुसेनाओं के हालिया संयुक्त सैन्य अभ्यास के बाद आया है।

इससे पहले शुक्रवार को अमेरिका का बी-52 बमवर्षक विमान दक्षिण कोरिया के पास उड़ान भर चुका था। इस अभ्यास में तीनों देशों के लड़ाकू विमानों ने अपनी-अपनी सैन्य क्षमताओं का प्रदर्शन किया था।

AC कोच सिर्फ 28 सेकंड का वीडियो, लेकिन बच्चे की हंसी ने 1 करोड़ दिल जीत लिए

August 29, 2025

जब बहस की जगह छा गई मासूम हंसी ट्रेन में सफर करते वक्त आपने अक्सर यात्रियों को सीट और लगेज

Ranveer Singh Ganesh Chaturthi 2025: अंबानी परिवार की भव्य पूजा में रणवीर का ऊर्जावान डांस वायरल

August 29, 2025

जब बात होती है एनर्जी, जोश और एंटरटेनमेंट की तो बॉलीवुड के सुपरस्टार रणवीर सिंह का नाम सबसे पहले आता

Trump India Tariffs 2025 Live Updates: निर्यातकों पर संकट, वार्ता ठप और राहत पैकेज की मांग

August 29, 2025

क्या भारत और अमेरिका के बीच बढ़ता व्यापार युद्ध भारतीय अर्थव्यवस्था को डगमगा देगा?Trump India Tariffs 2025 Live Updates में

नेपाल के रास्ते बिहार में घुसे जैश-ए-मोहम्मद के 3 आतंकी, पूरे राज्य में अलर्ट

August 29, 2025

पटना: बिहार पुलिस मुख्यालय ने शुक्रवार को बड़ा अलर्ट जारी किया है। खुफिया एजेंसियों से मिली जानकारी के अनुसार पाकिस्तान

राहुल की रैली में PM मोदी का अपमान: पटना में बवाल, बीजेपी-कांग्रेस कार्यकर्ताओं में झंडों-डंडों से भिड़ंत

August 29, 2025

पटना में बड़ा राजनीतिक घमासान देखने को मिला जब राहुल गांधी की रैली के दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के खिलाफ

President Droupadi Murmu ने Operation Sindoor को “golden chapter” बताया, कहा – PSUs ने Akashteer Defence System बनाकर आतंकवाद को मात दी।

August 29, 2025

Operation Sindoor: मानवता की जीत का सुनहरा अध्याय President Droupadi Murmu ने शुक्रवार (29 अगस्त 2025) को Operation Sindoor को

जम्मू-कश्मीर में बड़ा हादसा: वैष्णो देवी दर्शन कर लौट रहे राजस्थान के 5 युवाओं पर टूटा दुखों का पहाड़, तीन लापता

August 29, 2025

जम्मू-कश्मीर मै एक हादसे से दहल उठा धौलपुर, तीन युवा अब भी लापता जम्मू-कश्मीर में मंगलवार को हुए एक दर्दनाक

Vaishno Devi Death Toll: भूस्खलन से श्रद्धालुओं की मौतों का आंकड़ा 30 पहुंचा

August 27, 2025

जम्मू-कश्मीर के कटरा में वैष्णो देवी मार्ग पर मंगलवार को बड़ा हादसा हुआ: Vaishno Devi Death Tollभूस्खलन के कारण श्रद्धालुओं

Apple Foldable iPhone: 2026 में होगा लॉन्च, मिलेंगे दमदार फीचर्स

August 26, 2025

Apple Foldable iPhone जल्द ही बाजार में आने वाला है। Bloomberg के मार्क गुरमन की रिपोर्ट के अनुसार, Apple अपना

Viral Video: व्यूज के चक्कर में गई जान, झरने में बहा यूट्यूबर, देखें खौफनाक मंजर

August 26, 2025

व्यूज के लिए जान जोखिम में! आजकल सोशल मीडिया पर वायरल होने और लाखों व्यूज पाने की होड़ इस कदर

Previous Next

Digital News Tak अपने सभी पाठकों से अपील करता है कि यदि आपके आसपास कोई मानसिक तनाव से गुजर रहा है तो उससे बात करें, उसे सुनें और ज़रूरत पड़ने पर पेशेवर मदद दिलाएं। हर जान कीमती है।

Disclaimer

यह लेख केवल सूचना के उद्देश्य से है। इसमें दी गई जानकारी विभिन्न समाचार स्रोतों और रिपोर्ट्स पर आधारित है। आत्महत्या जैसे मामलों में जागरूकता ज़रूरी है। मानसिक स्वास्थ्य संबंधी मदद के लिए विशेषज्ञों से संपर्क करें।

Vipin Sharma

विपिन शर्मा डिजिटल न्यूज तक के आधिकारिक समाचार लेखक हैं, जो राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय मामलों पर सटीक और समय पर अपडेट प्रदान करने के लिए जाने जाते हैं। वे अपने दर्शकों को नवीनतम घटनाओं से जोड़े रखने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं।

For Feedback - feedback@example.com

Leave a Comment