उत्तर कोरिया के नेता किम जोंग उन ने साफ कहा है कि उनका देश यूक्रेन संकट पर रूस का बिना किसी शर्त के समर्थन करता है और हर मोर्चे पर उसके साथ खड़ा है। यह बयान उन्होंने उत्तर कोरिया दौरे पर आए रूसी विदेश मंत्री सर्गेई लावरोव से मुलाकात के दौरान दिया। अब तक उत्तर कोरिया रूस को करीब 1 करोड़ 20 लाख तोप और टैंक के गोले भेज चुका है।

HighLights
- किम जोंग का रूसी विदेश मंत्री लावरोव को आश्वासन
- दक्षिण कोरिया और जापान को दी कार्रवाई की चेतावनी
रॉयटर, प्योंगयांग: उत्तर कोरिया के नेता किम जोंग उन ने स्पष्ट किया है कि उनका देश यूक्रेन संघर्ष में रूस को बिना शर्त समर्थन दे रहा है और हर स्तर पर उसके साथ खड़ा है। यह बयान उन्होंने उत्तर कोरिया की यात्रा पर आए रूसी विदेश मंत्री सर्गेई लावरोव से मुलाकात के दौरान दिया। रिपोर्ट्स के मुताबिक, उत्तर कोरिया न केवल रूस को सैन्य साजो-सामान की आपूर्ति कर रहा है, बल्कि यूक्रेन युद्ध में उसकी ओर से लड़ने के लिए सैनिक भी भेज रहा है।
उत्तर कोरिया के अभी तक 10 हजार सैनिक यूक्रेन भेजने की जानकारी है। इसके अतिरिक्त उत्तर कोरिया ने बड़ी मात्रा में गोला-बारूद भी रूस को दिया है।
रूस को तोप और टैंक के गोले भेज रहा उत्तर कोरिया
दक्षिण कोरिया की खुफिया एजेंसी के अनुसार, उत्तर कोरिया अब तक रूस को करीब 1 करोड़ 20 लाख तोप और टैंक के गोले भेज चुका है। माना जा रहा है कि रूसी विदेश मंत्री सर्गेई लावरोव का हालिया तीन दिवसीय दौरा भी इसी सैन्य आपूर्ति को लेकर बातचीत के लिए था। किम जोंग उन और लावरोव की यह मुलाकात उत्तर कोरिया के तटीय शहर वोनसान में हुई।
उत्तर कोरियाई नेता ने कहा कि वह रूस के साथ मिलकर विश्व शांति के लिए कार्य करने को तैयार हैं। वार्ता में किम जोंग ने आश्वस्त किया कि यूक्रेन युद्ध के कारणों को खत्म करने के रूसी नेतृत्व के निर्णय में उत्तर कोरिया पूरी तरह से साथ है।
इसी तटीय शहर वोनसान में दोनों देशों के विदेश मंत्रियों के बीच हुई वार्ता में आपसी सहयोग को और मजबूत करने का फैसला लिया गया। बता दें कि रूस और उत्तर कोरिया ने 2024 में एक रक्षा समझौता किया था, जिसके तहत दोनों देश किसी भी युद्ध की स्थिति में एक-दूसरे का साथ देंगे और संयुक्त रूप से लड़ेंगे।
उत्तर कोरिया ने जापान और दक्षिण कोरिया को दी चेतावनी
रविवार को उत्तर कोरिया के रक्षा मंत्रालय ने चेतावनी दी कि यदि दक्षिण कोरिया या जापान की ओर से सुरक्षा को कोई खतरा हुआ, तो उनकी सेना जवाबी कार्रवाई करेगी। यह बयान अमेरिका, दक्षिण कोरिया और जापान की वायुसेनाओं के हालिया संयुक्त सैन्य अभ्यास के बाद आया है।
इससे पहले शुक्रवार को अमेरिका का बी-52 बमवर्षक विमान दक्षिण कोरिया के पास उड़ान भर चुका था। इस अभ्यास में तीनों देशों के लड़ाकू विमानों ने अपनी-अपनी सैन्य क्षमताओं का प्रदर्शन किया था।
Nikki Bhati Dowry Death: Noida में दहेज प्रताड़ना का दर्दनाक मामला
August 25, 2025
Nikki Bhati dowry death case इन दिनों पूरे Noida और Delhi NCR में सुर्खियों में है। यह मामला सिर्फ एक
Lalbaugcha Raja 2025 First Look: तिरुपति बालाजी थीम में सजे लालबागचा राजा | Ganesh Chaturthi 2025
August 25, 2025
मुंबई: गणेशोत्सव 2025 का आगाज होने ही वाला है और भक्तों की उत्सुकता अब चरम पर है। रविवार को Lalbaugcha
एलन मस्क की कंपनी xAI ने Apple और OpenAI पर ठोका मुकदमा, लगाया बाजार कब्जाने का आरोप
August 25, 2025
xAI का बड़ा आरोप –AI मार्केट पर एकाधिका दुनिया के सबसे चर्चित उद्यमी एलन मस्क की आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस कंपनी xAI
Realme Smartphone का नया स्मार्टफोन टीजर: 15000mAh बैटरी का कमाल
August 25, 2025
Realme Smartphone ने एक नया फोन टीज किया है। इसमें 15000mAh की बड़ी बैटरी है। यह 27 अगस्त को ग्लोबल
Today Petrol Price: जानिए आपके शहर में पेट्रोल की ताज़ा कीमतें
August 25, 2025
भारत में पेट्रोल की कीमतें हमेशा चर्चा का विषय रहती हैं। हर दिन लाखों लोग Today Petrol Price (आज का
TikTok भारत में वापसी: सच्चाई क्या है?
August 25, 2025
शुक्रवार को क्यों मचा हड़कंप पिछले शुक्रवार 22 अगस्त को सोशल मीडिया पर एक खबर आग की तरह फैली। कुछ
आज सोने का भाव: Gold Price Today – जानें हर राज्य और शहर में 22K और 24K सोने की कीमत
August 25, 2025
आज सोने का भाव (25 अगस्त 2025) – राष्ट्रीय औसत भारत में सोना निवेश और आभूषण दोनों के लिए सबसे
Digital News Tak अपने सभी पाठकों से अपील करता है कि यदि आपके आसपास कोई मानसिक तनाव से गुजर रहा है तो उससे बात करें, उसे सुनें और ज़रूरत पड़ने पर पेशेवर मदद दिलाएं। हर जान कीमती है।
Disclaimer
यह लेख केवल सूचना के उद्देश्य से है। इसमें दी गई जानकारी विभिन्न समाचार स्रोतों और रिपोर्ट्स पर आधारित है। आत्महत्या जैसे मामलों में जागरूकता ज़रूरी है। मानसिक स्वास्थ्य संबंधी मदद के लिए विशेषज्ञों से संपर्क करें।





