उत्तर कोरिया के नेता किम जोंग उन ने साफ कहा है कि उनका देश यूक्रेन संकट पर रूस का बिना किसी शर्त के समर्थन करता है और हर मोर्चे पर उसके साथ खड़ा है। यह बयान उन्होंने उत्तर कोरिया दौरे पर आए रूसी विदेश मंत्री सर्गेई लावरोव से मुलाकात के दौरान दिया। अब तक उत्तर कोरिया रूस को करीब 1 करोड़ 20 लाख तोप और टैंक के गोले भेज चुका है।

HighLights
- किम जोंग का रूसी विदेश मंत्री लावरोव को आश्वासन
- दक्षिण कोरिया और जापान को दी कार्रवाई की चेतावनी
रॉयटर, प्योंगयांग: उत्तर कोरिया के नेता किम जोंग उन ने स्पष्ट किया है कि उनका देश यूक्रेन संघर्ष में रूस को बिना शर्त समर्थन दे रहा है और हर स्तर पर उसके साथ खड़ा है। यह बयान उन्होंने उत्तर कोरिया की यात्रा पर आए रूसी विदेश मंत्री सर्गेई लावरोव से मुलाकात के दौरान दिया। रिपोर्ट्स के मुताबिक, उत्तर कोरिया न केवल रूस को सैन्य साजो-सामान की आपूर्ति कर रहा है, बल्कि यूक्रेन युद्ध में उसकी ओर से लड़ने के लिए सैनिक भी भेज रहा है।
उत्तर कोरिया के अभी तक 10 हजार सैनिक यूक्रेन भेजने की जानकारी है। इसके अतिरिक्त उत्तर कोरिया ने बड़ी मात्रा में गोला-बारूद भी रूस को दिया है।
रूस को तोप और टैंक के गोले भेज रहा उत्तर कोरिया
दक्षिण कोरिया की खुफिया एजेंसी के अनुसार, उत्तर कोरिया अब तक रूस को करीब 1 करोड़ 20 लाख तोप और टैंक के गोले भेज चुका है। माना जा रहा है कि रूसी विदेश मंत्री सर्गेई लावरोव का हालिया तीन दिवसीय दौरा भी इसी सैन्य आपूर्ति को लेकर बातचीत के लिए था। किम जोंग उन और लावरोव की यह मुलाकात उत्तर कोरिया के तटीय शहर वोनसान में हुई।
उत्तर कोरियाई नेता ने कहा कि वह रूस के साथ मिलकर विश्व शांति के लिए कार्य करने को तैयार हैं। वार्ता में किम जोंग ने आश्वस्त किया कि यूक्रेन युद्ध के कारणों को खत्म करने के रूसी नेतृत्व के निर्णय में उत्तर कोरिया पूरी तरह से साथ है।
इसी तटीय शहर वोनसान में दोनों देशों के विदेश मंत्रियों के बीच हुई वार्ता में आपसी सहयोग को और मजबूत करने का फैसला लिया गया। बता दें कि रूस और उत्तर कोरिया ने 2024 में एक रक्षा समझौता किया था, जिसके तहत दोनों देश किसी भी युद्ध की स्थिति में एक-दूसरे का साथ देंगे और संयुक्त रूप से लड़ेंगे।
उत्तर कोरिया ने जापान और दक्षिण कोरिया को दी चेतावनी
रविवार को उत्तर कोरिया के रक्षा मंत्रालय ने चेतावनी दी कि यदि दक्षिण कोरिया या जापान की ओर से सुरक्षा को कोई खतरा हुआ, तो उनकी सेना जवाबी कार्रवाई करेगी। यह बयान अमेरिका, दक्षिण कोरिया और जापान की वायुसेनाओं के हालिया संयुक्त सैन्य अभ्यास के बाद आया है।
इससे पहले शुक्रवार को अमेरिका का बी-52 बमवर्षक विमान दक्षिण कोरिया के पास उड़ान भर चुका था। इस अभ्यास में तीनों देशों के लड़ाकू विमानों ने अपनी-अपनी सैन्य क्षमताओं का प्रदर्शन किया था।
आज सोने का भाव: Gold Price Today – जानें हर राज्य और शहर में 22K और 24K सोने की कीमत
August 25, 2025
आज सोने का भाव (25 अगस्त 2025) – राष्ट्रीय औसत भारत में सोना निवेश और आभूषण दोनों के लिए सबसे
Samsung Galaxy A17 5G लॉन्च: 50MP कैमरा, दमदार बैटरी और किफायती 5G स्मार्टफोन
August 24, 2025
क्या आप सोच रहे हैं कि 2025 में भी एक ऐसा स्मार्टफोन मिले जिसमें दमदार बैटरी, 50MP कैमरा और 5G
Bigg Boss 19 Premiere: जानिए कब और कहां देख सकते हैं सलमान खान का शो, थीम और कंटेस्टेंट्स की पूरी लिस्ट
August 24, 2025
Bigg Boss 19: कब और कहां देखें टीवी का सबसे बड़ा रियलिटी शो Bigg Boss 19 आखिरकार दर्शकों से मिलने
OnePlus Nord 2T Pro 5G: क्या ₹11,999 में मिलेंगे 220MP कैमरा और 12GB RAM? सच्चाई जानकर चौंक जाएंगे!
August 24, 2025
OnePlus Nord 2T Pro 5G सॉफ्टवेयर एक्सपीरियंस OnePlus Nord 2T Pro 5G Android 14 आधारित OxygenOS पर चलने वाला है।
OnePlus Nord XR6 5G लॉन्च – ₹22,999 में 12GB RAM, 256GB स्टोरेज और 80W चार्जिंग
August 24, 2025
सिर्फ ₹22,999 में OnePlus का ऐसा फोन, जो 25 मिनट में फुल चार्ज हो जाता है और मिलता है 12GB
Maruti Swift 2025 Launch: Sporty Look, 25 Km Mileage, Digital Display और Premium Dashboard
August 23, 2025
Maruti Swift 2025 भारत में लॉन्च – कीमत, फीचर्स और माइलेज की पूरी जानकारी Maruti Swift 2025 आखिरकार भारत में
HMD Fuse Smartphone: दुनिया का पहला न्यूड कंटेंट ब्लॉक करने वाला फोन
August 23, 2025
परिचय: डिजिटल सुरक्षा की नई शुरुआत आज के डिजिटल युग में बच्चों की ऑनलाइन सुरक्षा एक गंभीर चुनौती बन गई
Digital News Tak अपने सभी पाठकों से अपील करता है कि यदि आपके आसपास कोई मानसिक तनाव से गुजर रहा है तो उससे बात करें, उसे सुनें और ज़रूरत पड़ने पर पेशेवर मदद दिलाएं। हर जान कीमती है।
Disclaimer
यह लेख केवल सूचना के उद्देश्य से है। इसमें दी गई जानकारी विभिन्न समाचार स्रोतों और रिपोर्ट्स पर आधारित है। आत्महत्या जैसे मामलों में जागरूकता ज़रूरी है। मानसिक स्वास्थ्य संबंधी मदद के लिए विशेषज्ञों से संपर्क करें।





