---Advertisement---

‘अगर रूस के खिलाफ आंख उठाई तो अंजाम भुगतना पड़ेगा…’, उत्तर कोरिया के तानाशाह ने अमेरिका और जापान को दी सख्त चेतावनी।

By
On:
Follow Us

उत्तर कोरिया के नेता किम जोंग उन ने साफ कहा है कि उनका देश यूक्रेन संकट पर रूस का बिना किसी शर्त के समर्थन करता है और हर मोर्चे पर उसके साथ खड़ा है। यह बयान उन्होंने उत्तर कोरिया दौरे पर आए रूसी विदेश मंत्री सर्गेई लावरोव से मुलाकात के दौरान दिया। अब तक उत्तर कोरिया रूस को करीब 1 करोड़ 20 लाख तोप और टैंक के गोले भेज चुका है।

Russia Ukraine War: उत्तर कोरिया के नेता ने रूस का किया समर्थन।(फोटो सोर्स: रॉयटर्स)

HighLights

  • किम जोंग का रूसी विदेश मंत्री लावरोव को आश्वासन
  • दक्षिण कोरिया और जापान को दी कार्रवाई की चेतावनी

रॉयटर, प्योंगयांग: उत्तर कोरिया के नेता किम जोंग उन ने स्पष्ट किया है कि उनका देश यूक्रेन संघर्ष में रूस को बिना शर्त समर्थन दे रहा है और हर स्तर पर उसके साथ खड़ा है। यह बयान उन्होंने उत्तर कोरिया की यात्रा पर आए रूसी विदेश मंत्री सर्गेई लावरोव से मुलाकात के दौरान दिया। रिपोर्ट्स के मुताबिक, उत्तर कोरिया न केवल रूस को सैन्य साजो-सामान की आपूर्ति कर रहा है, बल्कि यूक्रेन युद्ध में उसकी ओर से लड़ने के लिए सैनिक भी भेज रहा है।

उत्तर कोरिया के अभी तक 10 हजार सैनिक यूक्रेन भेजने की जानकारी है। इसके अतिरिक्त उत्तर कोरिया ने बड़ी मात्रा में गोला-बारूद भी रूस को दिया है।

रूस को तोप और टैंक के गोले भेज रहा उत्तर कोरिया
दक्षिण कोरिया की खुफिया एजेंसी के अनुसार, उत्तर कोरिया अब तक रूस को करीब 1 करोड़ 20 लाख तोप और टैंक के गोले भेज चुका है। माना जा रहा है कि रूसी विदेश मंत्री सर्गेई लावरोव का हालिया तीन दिवसीय दौरा भी इसी सैन्य आपूर्ति को लेकर बातचीत के लिए था। किम जोंग उन और लावरोव की यह मुलाकात उत्तर कोरिया के तटीय शहर वोनसान में हुई।

उत्तर कोरियाई नेता ने कहा कि वह रूस के साथ मिलकर विश्व शांति के लिए कार्य करने को तैयार हैं। वार्ता में किम जोंग ने आश्वस्त किया कि यूक्रेन युद्ध के कारणों को खत्म करने के रूसी नेतृत्व के निर्णय में उत्तर कोरिया पूरी तरह से साथ है।

इसी तटीय शहर वोनसान में दोनों देशों के विदेश मंत्रियों के बीच हुई वार्ता में आपसी सहयोग को और मजबूत करने का फैसला लिया गया। बता दें कि रूस और उत्तर कोरिया ने 2024 में एक रक्षा समझौता किया था, जिसके तहत दोनों देश किसी भी युद्ध की स्थिति में एक-दूसरे का साथ देंगे और संयुक्त रूप से लड़ेंगे।

उत्तर कोरिया ने जापान और दक्षिण कोरिया को दी चेतावनी 

रविवार को उत्तर कोरिया के रक्षा मंत्रालय ने चेतावनी दी कि यदि दक्षिण कोरिया या जापान की ओर से सुरक्षा को कोई खतरा हुआ, तो उनकी सेना जवाबी कार्रवाई करेगी। यह बयान अमेरिका, दक्षिण कोरिया और जापान की वायुसेनाओं के हालिया संयुक्त सैन्य अभ्यास के बाद आया है।

इससे पहले शुक्रवार को अमेरिका का बी-52 बमवर्षक विमान दक्षिण कोरिया के पास उड़ान भर चुका था। इस अभ्यास में तीनों देशों के लड़ाकू विमानों ने अपनी-अपनी सैन्य क्षमताओं का प्रदर्शन किया था।

IBPS Clerk Recruitment 2025: 10,277 पदों के लिए आवेदन की आखिरी तारीख बढ़ी, अब 28 अगस्त तक करें अप्लाई

August 22, 2025

IBPS Clerk Recruitment 2025: डेडलाइन बढ़ाई गई इंस्टीट्यूट ऑफ बैंकिंग पर्सोनेल सिलेक्शन (IBPS) ने उम्मीदवारों को बड़ी राहत दी है।

Lava Probuds Aria 911 और Wave 921 लॉन्च: ₹999 में मिलेगी 40 घंटे की बैटरी

August 22, 2025

नए ऑडियो गैजेट्स में मिलेंगे प्रीमियम फीचर्स भारतीय स्मार्टफोन ब्रांड लावा ने अपने नवीनतम ऑडियो पोर्टफोलियो का विस्तार करते हुए

Low Pressure Over Bay of Bengal Triggers Cyclone Alerts, Chennai में बारिश के आसार

August 22, 2025

नई दिल्ली: बंगाल की खाड़ी में बना Low Pressure Over Bay of Bengal धीरे-धीरे डिप्रेशन (Depression) में तब्दील हो चुका

Google Pixel 9 Pro Fold price drops by Rs 43,000 on Flipkart ahead of Pixel 10 series launch

August 21, 2025

Apple का नया अपडेट: सिर्फ़ फीचर नहीं, बल्कि सुरक्षा का कवच Apple ने अपने iPhone, iPad और Mac यूज़र्स के

Google Pixel 10 Pro लॉन्च: Tensor G5, AI फीचर्स और प्रीमियम डिजाइन का संपूर्ण विश्लेषण

August 21, 2025

Google Pixel 10 सीरीज़ लॉन्च: जानिए कीमत, फीचर्स और रिलीज़ डेट परिचय Google Pixel 10 pro ने अपने 10वें जनरेशन

Realme P4 5G भारत में लॉन्च से पहले कीमत का खुलासा, जानिए पूरी डिटेल

August 20, 2025

Realme P4 5G और P4 Pro 5G भारत में 20 अगस्त को लॉन्च Realme ने भारतीय स्मार्टफोन मार्केट में अपनी

Samsung Galaxy M35 5G भारत में लॉन्च – दमदार बैटरी, ट्रिपल कैमरा और 5G सपोर्ट

August 20, 2025

Samsung Galaxy M35 5G भारत में लॉन्च Samsung ने भारत में अपना नया स्मार्टफोन Samsung Galaxy M35 5G लॉन्च कर

India Pakistan War: अमेरिका ने दिया बड़ा संकेत, फिर भड़क सकता है भारत-पाकिस्तान युद्ध

August 19, 2025

प्रस्तावना India Pakistan War को लेकर एक बार फिर बड़ा अंतरराष्ट्रीय संकेत सामने आया है। अमेरिका के विदेश मंत्री मार्को

India-China Relations 2025: सहयोग और चुनौतियों के बीच नया मोड़

August 19, 2025

प्रस्तावना India-China Relations 2025 इस समय अंतरराष्ट्रीय राजनीति और वैश्विक व्यापार का अहम मुद्दा बन चुका है। हाल ही में

ताजमहल की गुप्त कब्रगाह: वायरल वीडियो में दिखा छुपा हुआ हिस्सा

August 19, 2025

ताजमहल में छुपा है एक रहस्यमय अंडरग्राउंड चैंबर : ताजमहल की गुप्त कब्रगाह आगरा स्थित ताजमहल की गुप्त कब्रगाह (Taj

Previous Next

Digital News Tak अपने सभी पाठकों से अपील करता है कि यदि आपके आसपास कोई मानसिक तनाव से गुजर रहा है तो उससे बात करें, उसे सुनें और ज़रूरत पड़ने पर पेशेवर मदद दिलाएं। हर जान कीमती है।

Disclaimer

यह लेख केवल सूचना के उद्देश्य से है। इसमें दी गई जानकारी विभिन्न समाचार स्रोतों और रिपोर्ट्स पर आधारित है। आत्महत्या जैसे मामलों में जागरूकता ज़रूरी है। मानसिक स्वास्थ्य संबंधी मदद के लिए विशेषज्ञों से संपर्क करें।

Vipin Sharma

विपिन शर्मा डिजिटल न्यूज तक के आधिकारिक समाचार लेखक हैं, जो राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय मामलों पर सटीक और समय पर अपडेट प्रदान करने के लिए जाने जाते हैं। वे अपने दर्शकों को नवीनतम घटनाओं से जोड़े रखने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं।

For Feedback - feedback@example.com

Leave a Comment