---Advertisement---

‘अगर रूस के खिलाफ आंख उठाई तो अंजाम भुगतना पड़ेगा…’, उत्तर कोरिया के तानाशाह ने अमेरिका और जापान को दी सख्त चेतावनी।

By
On:
Follow Us

उत्तर कोरिया के नेता किम जोंग उन ने साफ कहा है कि उनका देश यूक्रेन संकट पर रूस का बिना किसी शर्त के समर्थन करता है और हर मोर्चे पर उसके साथ खड़ा है। यह बयान उन्होंने उत्तर कोरिया दौरे पर आए रूसी विदेश मंत्री सर्गेई लावरोव से मुलाकात के दौरान दिया। अब तक उत्तर कोरिया रूस को करीब 1 करोड़ 20 लाख तोप और टैंक के गोले भेज चुका है।

Russia Ukraine War: उत्तर कोरिया के नेता ने रूस का किया समर्थन।(फोटो सोर्स: रॉयटर्स)

HighLights

  • किम जोंग का रूसी विदेश मंत्री लावरोव को आश्वासन
  • दक्षिण कोरिया और जापान को दी कार्रवाई की चेतावनी

रॉयटर, प्योंगयांग: उत्तर कोरिया के नेता किम जोंग उन ने स्पष्ट किया है कि उनका देश यूक्रेन संघर्ष में रूस को बिना शर्त समर्थन दे रहा है और हर स्तर पर उसके साथ खड़ा है। यह बयान उन्होंने उत्तर कोरिया की यात्रा पर आए रूसी विदेश मंत्री सर्गेई लावरोव से मुलाकात के दौरान दिया। रिपोर्ट्स के मुताबिक, उत्तर कोरिया न केवल रूस को सैन्य साजो-सामान की आपूर्ति कर रहा है, बल्कि यूक्रेन युद्ध में उसकी ओर से लड़ने के लिए सैनिक भी भेज रहा है।

उत्तर कोरिया के अभी तक 10 हजार सैनिक यूक्रेन भेजने की जानकारी है। इसके अतिरिक्त उत्तर कोरिया ने बड़ी मात्रा में गोला-बारूद भी रूस को दिया है।

रूस को तोप और टैंक के गोले भेज रहा उत्तर कोरिया
दक्षिण कोरिया की खुफिया एजेंसी के अनुसार, उत्तर कोरिया अब तक रूस को करीब 1 करोड़ 20 लाख तोप और टैंक के गोले भेज चुका है। माना जा रहा है कि रूसी विदेश मंत्री सर्गेई लावरोव का हालिया तीन दिवसीय दौरा भी इसी सैन्य आपूर्ति को लेकर बातचीत के लिए था। किम जोंग उन और लावरोव की यह मुलाकात उत्तर कोरिया के तटीय शहर वोनसान में हुई।

उत्तर कोरियाई नेता ने कहा कि वह रूस के साथ मिलकर विश्व शांति के लिए कार्य करने को तैयार हैं। वार्ता में किम जोंग ने आश्वस्त किया कि यूक्रेन युद्ध के कारणों को खत्म करने के रूसी नेतृत्व के निर्णय में उत्तर कोरिया पूरी तरह से साथ है।

इसी तटीय शहर वोनसान में दोनों देशों के विदेश मंत्रियों के बीच हुई वार्ता में आपसी सहयोग को और मजबूत करने का फैसला लिया गया। बता दें कि रूस और उत्तर कोरिया ने 2024 में एक रक्षा समझौता किया था, जिसके तहत दोनों देश किसी भी युद्ध की स्थिति में एक-दूसरे का साथ देंगे और संयुक्त रूप से लड़ेंगे।

उत्तर कोरिया ने जापान और दक्षिण कोरिया को दी चेतावनी 

रविवार को उत्तर कोरिया के रक्षा मंत्रालय ने चेतावनी दी कि यदि दक्षिण कोरिया या जापान की ओर से सुरक्षा को कोई खतरा हुआ, तो उनकी सेना जवाबी कार्रवाई करेगी। यह बयान अमेरिका, दक्षिण कोरिया और जापान की वायुसेनाओं के हालिया संयुक्त सैन्य अभ्यास के बाद आया है।

इससे पहले शुक्रवार को अमेरिका का बी-52 बमवर्षक विमान दक्षिण कोरिया के पास उड़ान भर चुका था। इस अभ्यास में तीनों देशों के लड़ाकू विमानों ने अपनी-अपनी सैन्य क्षमताओं का प्रदर्शन किया था।

Trump on India Relations मोदी-जिनपिंग-पुतिन मुलाकात से ट्रंप बौखलाए, बोले भारत से रिश्ता एकतरफा

September 1, 2025

SCO समिट में भारत-चीन-रूस की मुलाकात Trump on India Relations चीन में आयोजित SCO समिट (Shanghai Cooperation Organisation) में प्रधानमंत्री

Dead Snake काट सकता है – डरावनी घटनाओं से सच सामने आया

September 1, 2025

असम राज्य में हाल ही की घटनाओं ने लोगों को चौंका दिया, क्योंकि Dead Snake ने कई घंटों बाद इंसानों

सिर्फ ₹3,999 में Jio 5G Phone लॉन्च – क्या सच में बदल देगा इंडिया का स्मार्टफोन मार्केट?

September 1, 2025

Jio 5G Phone: सस्ते दाम में हाई-स्पीड इंटरनेट का वादा रिलायंस जियो ने एक बार फिर भारतीय स्मार्टफोन मार्केट में

क्या सच में Maruti Swift 2025 देती है 42 KMPL का माइलेज? नई डिजाइन और दमदार फीचर्स के साथ हुई लॉन्च!

September 1, 2025

Maruti Swift 2025: भारत की पसंदीदा हैचबैक का नया अवतार भारत की सबसे पॉपुलर हैचबैक Maruti Swift 2025 को कंपनी

Punjab Rain बाढ़ और बारिश से तबाही, फिरोजपुर में मकान की छत गिरी, बठिंडा-बरनाला और सुनाम में हालात बिगड़े

August 31, 2025

पंजाब में Punjab Rain का कहर पंजाब के कई जिलों में रविवार सुबह से ही भारी बारिश हो रही है।

Pawan Singh ने मांगी माफी: गलत तरीके से छूने पर अंजलि राघव का विवादित बयान

August 31, 2025

भोजपुरी इंडस्ट्री के सुपरस्टार  Pawan Singh ने हरियाणवी एक्ट्रेस अंजलि राघव से सार्वजनिक माफी मांगी है। लखनऊ के एक इवेंट में बिना सहमति

Gold Price अमेरिकी फैसले और भारत में सोने की कीमतों पर असर

August 31, 2025

Gold Price पर वैश्विक घटनाओं का असर आज की तारीख़ में Gold Price दुनिया की अर्थव्यवस्था से सीधे जुड़ा हुआ

iPhone 17 Vs Samsung Galaxy S25 FE 5G: कौन सा स्मार्टफोन है बेहतर विकल्प?

August 31, 2025

सितंबर में होगा बड़ा मुकाबला स्मार्टफोन प्रेमियों के लिए सितंबर 2025 बेहद खास होने वाला है। इस बार Apple iPhone

OPPO Reno 15 Pro 5G – Dimensity 9400, 200MP कैमरा और 6100mAh बैटरी वाला पावरहाउस

August 30, 2025

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली।OPPO Reno 15 Pro 5G स्मार्टफोन को लेकर टेक मार्केट में जबरदस्त चर्चा है। यह नया डिवाइस

ट्रंप को कोर्ट से एक और झटका: टैरिफ गैरकानूनी, अब डिपोर्टेशन पर रोक

August 30, 2025

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली।अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप को अदालत से एक और बड़ा झटका लगा है। पहले टैरिफ को गैरकानूनी

Previous Next

Digital News Tak अपने सभी पाठकों से अपील करता है कि यदि आपके आसपास कोई मानसिक तनाव से गुजर रहा है तो उससे बात करें, उसे सुनें और ज़रूरत पड़ने पर पेशेवर मदद दिलाएं। हर जान कीमती है।

Disclaimer

यह लेख केवल सूचना के उद्देश्य से है। इसमें दी गई जानकारी विभिन्न समाचार स्रोतों और रिपोर्ट्स पर आधारित है। आत्महत्या जैसे मामलों में जागरूकता ज़रूरी है। मानसिक स्वास्थ्य संबंधी मदद के लिए विशेषज्ञों से संपर्क करें।

Vipin Sharma

विपिन शर्मा डिजिटल न्यूज तक के आधिकारिक समाचार लेखक हैं, जो राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय मामलों पर सटीक और समय पर अपडेट प्रदान करने के लिए जाने जाते हैं। वे अपने दर्शकों को नवीनतम घटनाओं से जोड़े रखने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं।

For Feedback - feedback@example.com

Leave a Comment