---Advertisement---

‘अगर रूस के खिलाफ आंख उठाई तो अंजाम भुगतना पड़ेगा…’, उत्तर कोरिया के तानाशाह ने अमेरिका और जापान को दी सख्त चेतावनी।

By
On:
Follow Us

उत्तर कोरिया के नेता किम जोंग उन ने साफ कहा है कि उनका देश यूक्रेन संकट पर रूस का बिना किसी शर्त के समर्थन करता है और हर मोर्चे पर उसके साथ खड़ा है। यह बयान उन्होंने उत्तर कोरिया दौरे पर आए रूसी विदेश मंत्री सर्गेई लावरोव से मुलाकात के दौरान दिया। अब तक उत्तर कोरिया रूस को करीब 1 करोड़ 20 लाख तोप और टैंक के गोले भेज चुका है।

Russia Ukraine War: उत्तर कोरिया के नेता ने रूस का किया समर्थन।(फोटो सोर्स: रॉयटर्स)

HighLights

  • किम जोंग का रूसी विदेश मंत्री लावरोव को आश्वासन
  • दक्षिण कोरिया और जापान को दी कार्रवाई की चेतावनी

रॉयटर, प्योंगयांग: उत्तर कोरिया के नेता किम जोंग उन ने स्पष्ट किया है कि उनका देश यूक्रेन संघर्ष में रूस को बिना शर्त समर्थन दे रहा है और हर स्तर पर उसके साथ खड़ा है। यह बयान उन्होंने उत्तर कोरिया की यात्रा पर आए रूसी विदेश मंत्री सर्गेई लावरोव से मुलाकात के दौरान दिया। रिपोर्ट्स के मुताबिक, उत्तर कोरिया न केवल रूस को सैन्य साजो-सामान की आपूर्ति कर रहा है, बल्कि यूक्रेन युद्ध में उसकी ओर से लड़ने के लिए सैनिक भी भेज रहा है।

उत्तर कोरिया के अभी तक 10 हजार सैनिक यूक्रेन भेजने की जानकारी है। इसके अतिरिक्त उत्तर कोरिया ने बड़ी मात्रा में गोला-बारूद भी रूस को दिया है।

रूस को तोप और टैंक के गोले भेज रहा उत्तर कोरिया
दक्षिण कोरिया की खुफिया एजेंसी के अनुसार, उत्तर कोरिया अब तक रूस को करीब 1 करोड़ 20 लाख तोप और टैंक के गोले भेज चुका है। माना जा रहा है कि रूसी विदेश मंत्री सर्गेई लावरोव का हालिया तीन दिवसीय दौरा भी इसी सैन्य आपूर्ति को लेकर बातचीत के लिए था। किम जोंग उन और लावरोव की यह मुलाकात उत्तर कोरिया के तटीय शहर वोनसान में हुई।

उत्तर कोरियाई नेता ने कहा कि वह रूस के साथ मिलकर विश्व शांति के लिए कार्य करने को तैयार हैं। वार्ता में किम जोंग ने आश्वस्त किया कि यूक्रेन युद्ध के कारणों को खत्म करने के रूसी नेतृत्व के निर्णय में उत्तर कोरिया पूरी तरह से साथ है।

इसी तटीय शहर वोनसान में दोनों देशों के विदेश मंत्रियों के बीच हुई वार्ता में आपसी सहयोग को और मजबूत करने का फैसला लिया गया। बता दें कि रूस और उत्तर कोरिया ने 2024 में एक रक्षा समझौता किया था, जिसके तहत दोनों देश किसी भी युद्ध की स्थिति में एक-दूसरे का साथ देंगे और संयुक्त रूप से लड़ेंगे।

उत्तर कोरिया ने जापान और दक्षिण कोरिया को दी चेतावनी 

रविवार को उत्तर कोरिया के रक्षा मंत्रालय ने चेतावनी दी कि यदि दक्षिण कोरिया या जापान की ओर से सुरक्षा को कोई खतरा हुआ, तो उनकी सेना जवाबी कार्रवाई करेगी। यह बयान अमेरिका, दक्षिण कोरिया और जापान की वायुसेनाओं के हालिया संयुक्त सैन्य अभ्यास के बाद आया है।

इससे पहले शुक्रवार को अमेरिका का बी-52 बमवर्षक विमान दक्षिण कोरिया के पास उड़ान भर चुका था। इस अभ्यास में तीनों देशों के लड़ाकू विमानों ने अपनी-अपनी सैन्य क्षमताओं का प्रदर्शन किया था।

Nepal Protest 2025 : सुशीला कार्की कैसे बनीं अंतरिम सरकार की सबसे मज़बूत दावेदार ?

September 11, 2025

प्रस्तावना – नेपाल में बदलाव की नई लहर Nepal Protest 2025 यानी ‘Gen Z Movement Nepal’ ने देश की राजनीति

2025 Suzuki V-Strom 650 XT Launched: एडवेंचर और स्मार्ट टेक्नोलॉजी का परफेक्ट मेल

September 11, 2025

नई लॉन्चिंग से एडवेंचर राइडर्स में उत्साह 2025 Suzuki V-Strom 650 XT आखिरकार लॉन्च हो गई है और दुनिया भर

Air India Flight में तकनीकी खराबी, आधी रात को 200+ यात्री उतारे गए – जानें पूरी घटना

September 11, 2025

घटना का सार बुधवार रात दिल्ली एयरपोर्ट पर यात्रियों के लिए बेहद परेशान करने वाला नजारा देखने को मिला। Air

वापसी हो तो Kuldeep Yadav जैसी – एशिया कप में कमाल की गेंदबाजी से रचा इतिहास

September 11, 2025

Kuldeep Yadav की शानदार वापसी भारतीय क्रिकेट में कमबैक की कहानियां बहुत देखी गई हैं, लेकिन Kuldeep Yadav ने जो

PM Modi Punjab Visit: गुरदासपुर में बाढ़ पीड़ितों से मिले मोदी, 1600 करोड़ रुपये की मदद का एलान

September 9, 2025

PM Modi Punjab Visit: पंजाब इन दिनों भीषण बाढ़ से जूझ रहा है। खेत-खलिहान डूब गए हैं, 51 लोगों की

Nepal में Youth Protest : भ्रष्टाचार के खिलाफ उठी आवाज, Oli की सरकार पर संकट

September 9, 2025

नेपाल में युवा आंदोलन की शुरुआत Nepal protest में युवाओं का गुस्सा अब सड़कों पर दिखाई दे रहा है। सोशल

K P Sharma Oli : किसान का बेटा बना नेपाल का आग़ उगलता प्रधानमंत्री, संघर्ष और विवादों से भरी यात्रा

September 9, 2025

नेपाल की राजनीति हमेशा उथल-पुथल से भरी रही है और इस तूफानी राजनीति का सबसे चर्चित चेहरा रहे हैं K

TVS Apache RTX 300 Launched – नया लुक, जबरदस्त पावर और स्टाइल

September 9, 2025

भारतीय बाइक प्रेमियों के लिए खुशखबरी है! TVS Apache RTX 300 अब भारत में लॉन्च होने के लिए तैयार है।

2025 Kawasaki Vulcan 2000: क्या वाकई ये बाइक Cruiser की दुनिया का King बनकर लौटी है?

September 9, 2025

क्रूज़र बाइक्स का नाम लेते ही दिमाग में एक ही तस्वीर उभरती है – लंबा व्हीलबेस, दमदार इंजन और सड़क

Nepal Protest News: सोशल मीडिया बैन से मचा बवाल, 20 मौतों के बाद झुकी ओली सरकार, जानें Gen Z क्रांति की पूरी कहानी

September 9, 2025

नेपाल में सोशल मीडिया बैन से मचा बवाल Nepal Protest News इन दिनों पूरी दुनिया की सुर्खियों में है।नेपाल सरकार

Previous Next

Digital News Tak अपने सभी पाठकों से अपील करता है कि यदि आपके आसपास कोई मानसिक तनाव से गुजर रहा है तो उससे बात करें, उसे सुनें और ज़रूरत पड़ने पर पेशेवर मदद दिलाएं। हर जान कीमती है।

Disclaimer

यह लेख केवल सूचना के उद्देश्य से है। इसमें दी गई जानकारी विभिन्न समाचार स्रोतों और रिपोर्ट्स पर आधारित है। आत्महत्या जैसे मामलों में जागरूकता ज़रूरी है। मानसिक स्वास्थ्य संबंधी मदद के लिए विशेषज्ञों से संपर्क करें।

Vipin Sharma

विपिन शर्मा डिजिटल न्यूज तक के आधिकारिक समाचार लेखक हैं, जो राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय मामलों पर सटीक और समय पर अपडेट प्रदान करने के लिए जाने जाते हैं। वे अपने दर्शकों को नवीनतम घटनाओं से जोड़े रखने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं।

For Feedback - feedback@example.com

Leave a Comment