---Advertisement---

‘अगर रूस के खिलाफ आंख उठाई तो अंजाम भुगतना पड़ेगा…’, उत्तर कोरिया के तानाशाह ने अमेरिका और जापान को दी सख्त चेतावनी।

By
On:
Follow Us

उत्तर कोरिया के नेता किम जोंग उन ने साफ कहा है कि उनका देश यूक्रेन संकट पर रूस का बिना किसी शर्त के समर्थन करता है और हर मोर्चे पर उसके साथ खड़ा है। यह बयान उन्होंने उत्तर कोरिया दौरे पर आए रूसी विदेश मंत्री सर्गेई लावरोव से मुलाकात के दौरान दिया। अब तक उत्तर कोरिया रूस को करीब 1 करोड़ 20 लाख तोप और टैंक के गोले भेज चुका है।

Russia Ukraine War: उत्तर कोरिया के नेता ने रूस का किया समर्थन।(फोटो सोर्स: रॉयटर्स)

HighLights

  • किम जोंग का रूसी विदेश मंत्री लावरोव को आश्वासन
  • दक्षिण कोरिया और जापान को दी कार्रवाई की चेतावनी

रॉयटर, प्योंगयांग: उत्तर कोरिया के नेता किम जोंग उन ने स्पष्ट किया है कि उनका देश यूक्रेन संघर्ष में रूस को बिना शर्त समर्थन दे रहा है और हर स्तर पर उसके साथ खड़ा है। यह बयान उन्होंने उत्तर कोरिया की यात्रा पर आए रूसी विदेश मंत्री सर्गेई लावरोव से मुलाकात के दौरान दिया। रिपोर्ट्स के मुताबिक, उत्तर कोरिया न केवल रूस को सैन्य साजो-सामान की आपूर्ति कर रहा है, बल्कि यूक्रेन युद्ध में उसकी ओर से लड़ने के लिए सैनिक भी भेज रहा है।

उत्तर कोरिया के अभी तक 10 हजार सैनिक यूक्रेन भेजने की जानकारी है। इसके अतिरिक्त उत्तर कोरिया ने बड़ी मात्रा में गोला-बारूद भी रूस को दिया है।

रूस को तोप और टैंक के गोले भेज रहा उत्तर कोरिया
दक्षिण कोरिया की खुफिया एजेंसी के अनुसार, उत्तर कोरिया अब तक रूस को करीब 1 करोड़ 20 लाख तोप और टैंक के गोले भेज चुका है। माना जा रहा है कि रूसी विदेश मंत्री सर्गेई लावरोव का हालिया तीन दिवसीय दौरा भी इसी सैन्य आपूर्ति को लेकर बातचीत के लिए था। किम जोंग उन और लावरोव की यह मुलाकात उत्तर कोरिया के तटीय शहर वोनसान में हुई।

उत्तर कोरियाई नेता ने कहा कि वह रूस के साथ मिलकर विश्व शांति के लिए कार्य करने को तैयार हैं। वार्ता में किम जोंग ने आश्वस्त किया कि यूक्रेन युद्ध के कारणों को खत्म करने के रूसी नेतृत्व के निर्णय में उत्तर कोरिया पूरी तरह से साथ है।

इसी तटीय शहर वोनसान में दोनों देशों के विदेश मंत्रियों के बीच हुई वार्ता में आपसी सहयोग को और मजबूत करने का फैसला लिया गया। बता दें कि रूस और उत्तर कोरिया ने 2024 में एक रक्षा समझौता किया था, जिसके तहत दोनों देश किसी भी युद्ध की स्थिति में एक-दूसरे का साथ देंगे और संयुक्त रूप से लड़ेंगे।

उत्तर कोरिया ने जापान और दक्षिण कोरिया को दी चेतावनी 

रविवार को उत्तर कोरिया के रक्षा मंत्रालय ने चेतावनी दी कि यदि दक्षिण कोरिया या जापान की ओर से सुरक्षा को कोई खतरा हुआ, तो उनकी सेना जवाबी कार्रवाई करेगी। यह बयान अमेरिका, दक्षिण कोरिया और जापान की वायुसेनाओं के हालिया संयुक्त सैन्य अभ्यास के बाद आया है।

इससे पहले शुक्रवार को अमेरिका का बी-52 बमवर्षक विमान दक्षिण कोरिया के पास उड़ान भर चुका था। इस अभ्यास में तीनों देशों के लड़ाकू विमानों ने अपनी-अपनी सैन्य क्षमताओं का प्रदर्शन किया था।

आज के Petrol Price और Diesel Price अपडेट: Varanasi व बड़े शहरों में हाल की दरें

September 19, 2025

आज की दरें: Varanasi और प्रमुख शहरों में Petrol Price & Diesel Price नीचे की तालिका में Varanasi और कुछ

Gold Rate Today: सोना ₹11,133 पहुंचा, जानिए आज का सोने का भाव

September 19, 2025

Gold Rate Today का भाव (19 सितंबर 2025) Gold Rate Today भारत में सोने की कीमतों में लगातार उतार-चढ़ाव देखने

भारत-पाकिस्तान ‘No Handshake Controversy’: रमीज़ राजा का बड़ा आरोप, क्या ICC पर उठे सवाल ?

September 18, 2025

भारत-पाकिस्तान मुकाबले से जुड़ा विवाद: हाथ न मिलाने पर बवाल एशिया कप 2025 के दौरान भारत और पाकिस्तान के बीच

Petrol & Diesel Price Today: दिल्ली, मुंबई, कोलकाता और चेन्नई में ताज़ा रेट्स जानें

September 18, 2025

भारत में पेट्रोल और डीज़ल की कीमतें रोज़ाना बदलती रहती हैं। इसका कारण है अंतरराष्ट्रीय कच्चे तेल (Crude Oil) के

Gold Price Today: सोने का भाव फिर बदला, जानिए 24K, 22K और 18K गोल्ड रेट

September 18, 2025

Gold Price Today in India – आज भारत में सोने का ताज़ा भाव नई दिल्ली। भारतीय बाज़ार में सोने की

India vs Pakistan: Handshake Controversy पर मचा बवाल, PCB ने रेफ़री को घेरा, BCCI ने दिया करारा जवाब

September 16, 2025

Handshake Controversy एशिया कप मैच के बाद क्यों भड़का पाकिस्तान? एशिया कप 2025 में हुए India vs Pakistan मुकाबले ने

देहरादून आपदा : Heavy Rain ने मचाई तबाही, 10 की मौत और 8 लापता – राहत-बचाव तेज

September 16, 2025

देहरादून में Heavy Rain का कहर: हालात क्यों हुए बेकाबू? देहरादून और आसपास के क्षेत्रों में सोमवार रात हुई Heavy

Google Nano Banana AI: अब Selfie से बनेगा आपका 3D Figurine – जानें पूरा तरीका

September 16, 2025

Google Nano Banana AI क्या है? Google Nano Banana AI टेक्नोलॉजी की दुनिया में हर दिन कुछ नया आता है,

PM Modi Engineers Day Tribute: प्रधानमंत्री मोदी ने सर एम. विश्वेश्वरैया को किया नमन, इंजीनियरों की भूमिका को बताया राष्ट्र निर्माण की नींव

September 15, 2025

PM Modi Engineers Dayपर दी श्रद्धांजलि PM Modi Engineers Day Tribute पर आज प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भारत रत्न सर

नीतीश, तेजस्वी या कोई तीसरा… कौन बनेगा बिहार का अगला मुख्यमंत्री? Vote Vibe सर्वे में चौंकाने वाले खुलासे !

September 14, 2025

बिहार का अगला मुख्यमंत्री कौन? Vote Vibe Opinion Poll में जनता की राय बिहार की राजनीति हमेशा से देशभर में

Previous Next

Digital News Tak अपने सभी पाठकों से अपील करता है कि यदि आपके आसपास कोई मानसिक तनाव से गुजर रहा है तो उससे बात करें, उसे सुनें और ज़रूरत पड़ने पर पेशेवर मदद दिलाएं। हर जान कीमती है।

Disclaimer

यह लेख केवल सूचना के उद्देश्य से है। इसमें दी गई जानकारी विभिन्न समाचार स्रोतों और रिपोर्ट्स पर आधारित है। आत्महत्या जैसे मामलों में जागरूकता ज़रूरी है। मानसिक स्वास्थ्य संबंधी मदद के लिए विशेषज्ञों से संपर्क करें।

Vipin Sharma

विपिन शर्मा डिजिटल न्यूज तक के आधिकारिक समाचार लेखक हैं, जो राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय मामलों पर सटीक और समय पर अपडेट प्रदान करने के लिए जाने जाते हैं। वे अपने दर्शकों को नवीनतम घटनाओं से जोड़े रखने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं।

For Feedback - feedback@example.com

Leave a Comment