उत्तर कोरिया के नेता किम जोंग उन ने साफ कहा है कि उनका देश यूक्रेन संकट पर रूस का बिना किसी शर्त के समर्थन करता है और हर मोर्चे पर उसके साथ खड़ा है। यह बयान उन्होंने उत्तर कोरिया दौरे पर आए रूसी विदेश मंत्री सर्गेई लावरोव से मुलाकात के दौरान दिया। अब तक उत्तर कोरिया रूस को करीब 1 करोड़ 20 लाख तोप और टैंक के गोले भेज चुका है।

HighLights
- किम जोंग का रूसी विदेश मंत्री लावरोव को आश्वासन
- दक्षिण कोरिया और जापान को दी कार्रवाई की चेतावनी
रॉयटर, प्योंगयांग: उत्तर कोरिया के नेता किम जोंग उन ने स्पष्ट किया है कि उनका देश यूक्रेन संघर्ष में रूस को बिना शर्त समर्थन दे रहा है और हर स्तर पर उसके साथ खड़ा है। यह बयान उन्होंने उत्तर कोरिया की यात्रा पर आए रूसी विदेश मंत्री सर्गेई लावरोव से मुलाकात के दौरान दिया। रिपोर्ट्स के मुताबिक, उत्तर कोरिया न केवल रूस को सैन्य साजो-सामान की आपूर्ति कर रहा है, बल्कि यूक्रेन युद्ध में उसकी ओर से लड़ने के लिए सैनिक भी भेज रहा है।
उत्तर कोरिया के अभी तक 10 हजार सैनिक यूक्रेन भेजने की जानकारी है। इसके अतिरिक्त उत्तर कोरिया ने बड़ी मात्रा में गोला-बारूद भी रूस को दिया है।
रूस को तोप और टैंक के गोले भेज रहा उत्तर कोरिया
दक्षिण कोरिया की खुफिया एजेंसी के अनुसार, उत्तर कोरिया अब तक रूस को करीब 1 करोड़ 20 लाख तोप और टैंक के गोले भेज चुका है। माना जा रहा है कि रूसी विदेश मंत्री सर्गेई लावरोव का हालिया तीन दिवसीय दौरा भी इसी सैन्य आपूर्ति को लेकर बातचीत के लिए था। किम जोंग उन और लावरोव की यह मुलाकात उत्तर कोरिया के तटीय शहर वोनसान में हुई।
उत्तर कोरियाई नेता ने कहा कि वह रूस के साथ मिलकर विश्व शांति के लिए कार्य करने को तैयार हैं। वार्ता में किम जोंग ने आश्वस्त किया कि यूक्रेन युद्ध के कारणों को खत्म करने के रूसी नेतृत्व के निर्णय में उत्तर कोरिया पूरी तरह से साथ है।
इसी तटीय शहर वोनसान में दोनों देशों के विदेश मंत्रियों के बीच हुई वार्ता में आपसी सहयोग को और मजबूत करने का फैसला लिया गया। बता दें कि रूस और उत्तर कोरिया ने 2024 में एक रक्षा समझौता किया था, जिसके तहत दोनों देश किसी भी युद्ध की स्थिति में एक-दूसरे का साथ देंगे और संयुक्त रूप से लड़ेंगे।
उत्तर कोरिया ने जापान और दक्षिण कोरिया को दी चेतावनी
रविवार को उत्तर कोरिया के रक्षा मंत्रालय ने चेतावनी दी कि यदि दक्षिण कोरिया या जापान की ओर से सुरक्षा को कोई खतरा हुआ, तो उनकी सेना जवाबी कार्रवाई करेगी। यह बयान अमेरिका, दक्षिण कोरिया और जापान की वायुसेनाओं के हालिया संयुक्त सैन्य अभ्यास के बाद आया है।
इससे पहले शुक्रवार को अमेरिका का बी-52 बमवर्षक विमान दक्षिण कोरिया के पास उड़ान भर चुका था। इस अभ्यास में तीनों देशों के लड़ाकू विमानों ने अपनी-अपनी सैन्य क्षमताओं का प्रदर्शन किया था।
‘प्रधानमंत्री मोदी के रिटायरमेंट के बाद नितिन गडकरी को बनाया जाए देश का अगला PM’, कांग्रेस नेता की बड़ी मांग
July 14, 2025
कर्नाटक कांग्रेस के विधायक बेलूर गोपालकृष्ण ने केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी को प्रधानमंत्री मोदी का आदर्श उत्तराधिकारी करार दिया है।
दिल्ली में लापता DU छात्रा स्नेहा देबनाथ का शव यमुना नदी से बरामद
July 13, 2025
छह दिन से लापता थी त्रिपुरा की रहने वाली छात्रा, परिवार ने की थी अपील Digital News Tak | नई
बड़ी प्लेट और भोजन की मात्रा का है गहरा संबंध, सेहतमंद रहने के लिए जानिए कितनी खुराक है ज़रूरी
July 13, 2025
अगर हम प्लेट में परोसे जाने वाले भोजन पर नज़र डालें, तो लगता है कि हाल के वर्षों में औसतन
ग़ज़ा में पानी भरने का इंतज़ार कर रहे छह बच्चों की इसराइली हवाई हमले में मौत
July 13, 2025
ग़ज़ा में आपातकालीन सेवा अधिकारियों के अनुसार, रविवार को सेंट्रल ग़ज़ा में पानी भरने गए छह बच्चों समेत दस लोगों
राज्यसभा के लिए नामित हुए उज्ज्वल निकम, पीएम मोदी ने मराठी में फोन कर दी जानकारी
July 13, 2025
देश के वरिष्ठ और चर्चित विशेष लोक अभियोजक उज्ज्वल निकम को राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने राज्यसभा के लिए नामित किया
“रुई बेचते-बेचते एक्टिंग सीखी है मैंने” – जानिए ‘पंचायत’ के बिनोद का दिलचस्प सफर
July 13, 2025
“मुझे लगता है कि मैंने अभिनय तो रुई बेचते-बेचते ही सीख लिया, क्योंकि कुछ भी बेचने के लिए आपको कहीं
Samsung Days Sale 2025: Galaxy S24 Ultra, LED TV, फ्रिज और अन्य प्रोडक्ट्स पर भारी छूट
July 13, 2025
Samsung Days Sale 2025: Samsung Days Sale 2025 की शुरुआत हो चुकी है और यह सेल 18 जुलाई 2025 तक
Digital News Tak अपने सभी पाठकों से अपील करता है कि यदि आपके आसपास कोई मानसिक तनाव से गुजर रहा है तो उससे बात करें, उसे सुनें और ज़रूरत पड़ने पर पेशेवर मदद दिलाएं। हर जान कीमती है।
Disclaimer
यह लेख केवल सूचना के उद्देश्य से है। इसमें दी गई जानकारी विभिन्न समाचार स्रोतों और रिपोर्ट्स पर आधारित है। आत्महत्या जैसे मामलों में जागरूकता ज़रूरी है। मानसिक स्वास्थ्य संबंधी मदद के लिए विशेषज्ञों से संपर्क करें।





