---Advertisement---

‘अगर रूस के खिलाफ आंख उठाई तो अंजाम भुगतना पड़ेगा…’, उत्तर कोरिया के तानाशाह ने अमेरिका और जापान को दी सख्त चेतावनी।

By
On:
Follow Us

उत्तर कोरिया के नेता किम जोंग उन ने साफ कहा है कि उनका देश यूक्रेन संकट पर रूस का बिना किसी शर्त के समर्थन करता है और हर मोर्चे पर उसके साथ खड़ा है। यह बयान उन्होंने उत्तर कोरिया दौरे पर आए रूसी विदेश मंत्री सर्गेई लावरोव से मुलाकात के दौरान दिया। अब तक उत्तर कोरिया रूस को करीब 1 करोड़ 20 लाख तोप और टैंक के गोले भेज चुका है।

Russia Ukraine War: उत्तर कोरिया के नेता ने रूस का किया समर्थन।(फोटो सोर्स: रॉयटर्स)

HighLights

  • किम जोंग का रूसी विदेश मंत्री लावरोव को आश्वासन
  • दक्षिण कोरिया और जापान को दी कार्रवाई की चेतावनी

रॉयटर, प्योंगयांग: उत्तर कोरिया के नेता किम जोंग उन ने स्पष्ट किया है कि उनका देश यूक्रेन संघर्ष में रूस को बिना शर्त समर्थन दे रहा है और हर स्तर पर उसके साथ खड़ा है। यह बयान उन्होंने उत्तर कोरिया की यात्रा पर आए रूसी विदेश मंत्री सर्गेई लावरोव से मुलाकात के दौरान दिया। रिपोर्ट्स के मुताबिक, उत्तर कोरिया न केवल रूस को सैन्य साजो-सामान की आपूर्ति कर रहा है, बल्कि यूक्रेन युद्ध में उसकी ओर से लड़ने के लिए सैनिक भी भेज रहा है।

उत्तर कोरिया के अभी तक 10 हजार सैनिक यूक्रेन भेजने की जानकारी है। इसके अतिरिक्त उत्तर कोरिया ने बड़ी मात्रा में गोला-बारूद भी रूस को दिया है।

रूस को तोप और टैंक के गोले भेज रहा उत्तर कोरिया
दक्षिण कोरिया की खुफिया एजेंसी के अनुसार, उत्तर कोरिया अब तक रूस को करीब 1 करोड़ 20 लाख तोप और टैंक के गोले भेज चुका है। माना जा रहा है कि रूसी विदेश मंत्री सर्गेई लावरोव का हालिया तीन दिवसीय दौरा भी इसी सैन्य आपूर्ति को लेकर बातचीत के लिए था। किम जोंग उन और लावरोव की यह मुलाकात उत्तर कोरिया के तटीय शहर वोनसान में हुई।

उत्तर कोरियाई नेता ने कहा कि वह रूस के साथ मिलकर विश्व शांति के लिए कार्य करने को तैयार हैं। वार्ता में किम जोंग ने आश्वस्त किया कि यूक्रेन युद्ध के कारणों को खत्म करने के रूसी नेतृत्व के निर्णय में उत्तर कोरिया पूरी तरह से साथ है।

इसी तटीय शहर वोनसान में दोनों देशों के विदेश मंत्रियों के बीच हुई वार्ता में आपसी सहयोग को और मजबूत करने का फैसला लिया गया। बता दें कि रूस और उत्तर कोरिया ने 2024 में एक रक्षा समझौता किया था, जिसके तहत दोनों देश किसी भी युद्ध की स्थिति में एक-दूसरे का साथ देंगे और संयुक्त रूप से लड़ेंगे।

उत्तर कोरिया ने जापान और दक्षिण कोरिया को दी चेतावनी 

रविवार को उत्तर कोरिया के रक्षा मंत्रालय ने चेतावनी दी कि यदि दक्षिण कोरिया या जापान की ओर से सुरक्षा को कोई खतरा हुआ, तो उनकी सेना जवाबी कार्रवाई करेगी। यह बयान अमेरिका, दक्षिण कोरिया और जापान की वायुसेनाओं के हालिया संयुक्त सैन्य अभ्यास के बाद आया है।

इससे पहले शुक्रवार को अमेरिका का बी-52 बमवर्षक विमान दक्षिण कोरिया के पास उड़ान भर चुका था। इस अभ्यास में तीनों देशों के लड़ाकू विमानों ने अपनी-अपनी सैन्य क्षमताओं का प्रदर्शन किया था।

Redmi Note 12 Pro 5G: एक फ्लैगशिप एक्सपीरियंस, अब हर बजट में

July 18, 2025

Redmi ने अपने दमदार स्मार्टफोन्स की लिस्ट में एक और शानदार नाम जोड़ दिया है – Redmi Note 12 Pro

सिर्फ ₹3.5 लाख में नई Alto 800 – ₹6,500 की EMI में हर परिवार का सपना पूरा

July 18, 2025

Maruti Suzuki ने एक बार फिर साबित कर दिया है कि वह भारतीय ऑटोमोबाइल बाजार की नंबर 1 कंपनी क्यों

🎨 ChatGPT पर किसी भी इमेज को जनरेट कैसे करें? (पूर्ण गाइड हिंदी में)

July 18, 2025

🔍 परिचय आज के डिजिटल युग में टेक्नोलॉजी लगातार आगे बढ़ रही है। AI यानी आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस अब केवल टेक्स्ट

Exclusive RTI Report: 90% मृतकों के आधार कार्ड अभी भी एक्टिव, UIDAI पर उठे गंभीर सवाल

July 17, 2025

नई दिल्ली। एक चौंकाने वाले आरटीआई (RTI) खुलासे ने आधार कार्ड और UIDAI (भारतीय विशिष्ट पहचान प्राधिकरण) की कार्यप्रणाली पर

पटना के अस्पताल में गैंगस्टर चंदन मिश्रा की गोली मारकर हत्या, 5 बदमाशों ने वारदात को अंजाम दिया

July 17, 2025

अस्पताल में इलाज के दौरान गैंगवार का खूनी खेल पटना के पारस अस्पताल में गुरुवार सुबह एक दिल दहला देने

महाराष्ट्र के परभणी में दिल दहला देने वाली घटना: चलती बस में महिला ने दिया बच्चे को जन्म, फिर नवजात को खिड़की से फेंक दिया

July 17, 2025

परभणी (महाराष्ट्र): महाराष्ट्र से एक बेहद चौंकाने वाली और दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। यहां एक 19

Toyota Fortuner 2025: नया लुक, 28kmpl माइलेज, धांसू फीचर्स और ₹15,000 EMI प्लान – जानिए कीमत

July 17, 2025

🔵 Toyota Fortuner 2025: एक बार फिर मार्केट में मचाएगी धूम Toyota ने अपनी आइकोनिक SUV Fortuner के 2025 मॉडल

Tata Nexon 2025: अब ₹7 लाख में मिल रही है लग्ज़री SUV – कीमत, माइलेज, फीचर्स, सब कुछ जानें

July 17, 2025

Tata Nexon 2025 लॉन्च – ₹7 लाख में लग्ज़री SUV, 28kmpl माइलेज और कम EMI, जानिए पूरी डिटेल Tata Nexon

नई महिंद्रा बोलेरो 2025: भारतीय सड़कों पर एक आइकॉनिक SUV का आधुनिक अवतार

July 16, 2025

बोलेरो 2025: एक नई शुरुआत भारत के स्वतंत्रता दिवस पर भारत की सबसे भरोसेमंद और लोकप्रिय SUV में से एक,

India vs England 3rd Test 2025: इंग्लैंड ने भारत को 22 रन से हराया

July 14, 2025

📌 फोकस कीवर्ड: India vs England 3rd Test Hindi, IND vs ENG LIVE Score, India vs England 2025 Result लंदन

Previous Next

Digital News Tak अपने सभी पाठकों से अपील करता है कि यदि आपके आसपास कोई मानसिक तनाव से गुजर रहा है तो उससे बात करें, उसे सुनें और ज़रूरत पड़ने पर पेशेवर मदद दिलाएं। हर जान कीमती है।

Disclaimer

यह लेख केवल सूचना के उद्देश्य से है। इसमें दी गई जानकारी विभिन्न समाचार स्रोतों और रिपोर्ट्स पर आधारित है। आत्महत्या जैसे मामलों में जागरूकता ज़रूरी है। मानसिक स्वास्थ्य संबंधी मदद के लिए विशेषज्ञों से संपर्क करें।

Vipin Sharma

विपिन शर्मा डिजिटल न्यूज तक के आधिकारिक समाचार लेखक हैं, जो राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय मामलों पर सटीक और समय पर अपडेट प्रदान करने के लिए जाने जाते हैं। वे अपने दर्शकों को नवीनतम घटनाओं से जोड़े रखने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं।

For Feedback - feedback@example.com

Leave a Comment