उत्तर कोरिया के नेता किम जोंग उन ने साफ कहा है कि उनका देश यूक्रेन संकट पर रूस का बिना किसी शर्त के समर्थन करता है और हर मोर्चे पर उसके साथ खड़ा है। यह बयान उन्होंने उत्तर कोरिया दौरे पर आए रूसी विदेश मंत्री सर्गेई लावरोव से मुलाकात के दौरान दिया। अब तक उत्तर कोरिया रूस को करीब 1 करोड़ 20 लाख तोप और टैंक के गोले भेज चुका है।

HighLights
- किम जोंग का रूसी विदेश मंत्री लावरोव को आश्वासन
- दक्षिण कोरिया और जापान को दी कार्रवाई की चेतावनी
रॉयटर, प्योंगयांग: उत्तर कोरिया के नेता किम जोंग उन ने स्पष्ट किया है कि उनका देश यूक्रेन संघर्ष में रूस को बिना शर्त समर्थन दे रहा है और हर स्तर पर उसके साथ खड़ा है। यह बयान उन्होंने उत्तर कोरिया की यात्रा पर आए रूसी विदेश मंत्री सर्गेई लावरोव से मुलाकात के दौरान दिया। रिपोर्ट्स के मुताबिक, उत्तर कोरिया न केवल रूस को सैन्य साजो-सामान की आपूर्ति कर रहा है, बल्कि यूक्रेन युद्ध में उसकी ओर से लड़ने के लिए सैनिक भी भेज रहा है।
उत्तर कोरिया के अभी तक 10 हजार सैनिक यूक्रेन भेजने की जानकारी है। इसके अतिरिक्त उत्तर कोरिया ने बड़ी मात्रा में गोला-बारूद भी रूस को दिया है।
रूस को तोप और टैंक के गोले भेज रहा उत्तर कोरिया
दक्षिण कोरिया की खुफिया एजेंसी के अनुसार, उत्तर कोरिया अब तक रूस को करीब 1 करोड़ 20 लाख तोप और टैंक के गोले भेज चुका है। माना जा रहा है कि रूसी विदेश मंत्री सर्गेई लावरोव का हालिया तीन दिवसीय दौरा भी इसी सैन्य आपूर्ति को लेकर बातचीत के लिए था। किम जोंग उन और लावरोव की यह मुलाकात उत्तर कोरिया के तटीय शहर वोनसान में हुई।
उत्तर कोरियाई नेता ने कहा कि वह रूस के साथ मिलकर विश्व शांति के लिए कार्य करने को तैयार हैं। वार्ता में किम जोंग ने आश्वस्त किया कि यूक्रेन युद्ध के कारणों को खत्म करने के रूसी नेतृत्व के निर्णय में उत्तर कोरिया पूरी तरह से साथ है।
इसी तटीय शहर वोनसान में दोनों देशों के विदेश मंत्रियों के बीच हुई वार्ता में आपसी सहयोग को और मजबूत करने का फैसला लिया गया। बता दें कि रूस और उत्तर कोरिया ने 2024 में एक रक्षा समझौता किया था, जिसके तहत दोनों देश किसी भी युद्ध की स्थिति में एक-दूसरे का साथ देंगे और संयुक्त रूप से लड़ेंगे।
उत्तर कोरिया ने जापान और दक्षिण कोरिया को दी चेतावनी
रविवार को उत्तर कोरिया के रक्षा मंत्रालय ने चेतावनी दी कि यदि दक्षिण कोरिया या जापान की ओर से सुरक्षा को कोई खतरा हुआ, तो उनकी सेना जवाबी कार्रवाई करेगी। यह बयान अमेरिका, दक्षिण कोरिया और जापान की वायुसेनाओं के हालिया संयुक्त सैन्य अभ्यास के बाद आया है।
इससे पहले शुक्रवार को अमेरिका का बी-52 बमवर्षक विमान दक्षिण कोरिया के पास उड़ान भर चुका था। इस अभ्यास में तीनों देशों के लड़ाकू विमानों ने अपनी-अपनी सैन्य क्षमताओं का प्रदर्शन किया था।
🚨 बिहार में कोसी नदी पर निर्माणाधीन पुल गिरा: हादसे में कई श्रमिक घायल, मृतकों की आशंका
July 27, 2025
सुपौल-मधुबनी के बीच हो रहा था पुल निर्माण, 1200 करोड़ की परियोजना में फिर से भारी लापरवाही उजागर 🔹 घटना
“इंडिया आउट” से “इंडिया वेलकम”: मालदीव में मोदी का ऐतिहासिक स्वागत
July 27, 2025
भूमिका: द्विपक्षीय संबंधों में नई गर्मजोशी एक समय था जब मालदीव के राजनीतिक गलियारों में “इंडिया आउट” के नारे गूंज
‘सैयारा’ को कोरियन फ़िल्म ‘A Moment to Remember’ का रीमेक बताने के दावे में कितना है दम?
July 27, 2025
इन दिनों यशराज फ़िल्म्स की नई पेशकश ‘सैयारा’ सिनेमाघरों में ज़बरदस्त धमाल मचा रही है। सोशल मीडिया से लेकर थिएटर
हैवानियत, पांच साल की बच्ची से पड़ोसी ने किया दुष्कर्म, रोती बच्ची ने बताया तो मां का फटा कलेजा
July 26, 2025
कालिंजर में पांच वर्षीय मासूम के साथ दुष्कर्म का मामला सामने आया है। पड़ोसी की हैवानियत सुनकर बच्ची की मां
खुली छूट मिलते ही दुश्मन पर टूट पड़े थे हमारे वीर…”कारगिल विजय दिवस पर सेना प्रमुख भावुक हो उठे, बोले – “उन जांबाज़ों की कुर्बानियों को देश कभी नहीं भूल सकता।”
July 26, 2025
उन्होंने ‘ऑपरेशन सिंदूर’ का ज़िक्र करते हुए कहा – “जब खुली छूट मिली, तब हमारे शेरों ने दुश्मन की एक-एक
War 2 Trailer Review:ट्रेलर ने मचा दिया धमाल! क्या ‘वॉर 2’ बॉक्स ऑफिस पर मचाएगी तांडव या साबित होगी बड़ी फ्लॉप? जानिए ट्रेलर देखकर क्या कहता है फिल्म का भविष्य!
July 25, 2025
War 2 Trailer Reaction:जब खबर आई कि साउथ के सुपरस्टार जूनियर एनटीआर यशराज की स्पाई थ्रिलर वॉर 2 से बॉलीवुड
Digital News Tak अपने सभी पाठकों से अपील करता है कि यदि आपके आसपास कोई मानसिक तनाव से गुजर रहा है तो उससे बात करें, उसे सुनें और ज़रूरत पड़ने पर पेशेवर मदद दिलाएं। हर जान कीमती है।
Disclaimer
यह लेख केवल सूचना के उद्देश्य से है। इसमें दी गई जानकारी विभिन्न समाचार स्रोतों और रिपोर्ट्स पर आधारित है। आत्महत्या जैसे मामलों में जागरूकता ज़रूरी है। मानसिक स्वास्थ्य संबंधी मदद के लिए विशेषज्ञों से संपर्क करें।





