---Advertisement---

‘अगर रूस के खिलाफ आंख उठाई तो अंजाम भुगतना पड़ेगा…’, उत्तर कोरिया के तानाशाह ने अमेरिका और जापान को दी सख्त चेतावनी।

By
On:
Follow Us

उत्तर कोरिया के नेता किम जोंग उन ने साफ कहा है कि उनका देश यूक्रेन संकट पर रूस का बिना किसी शर्त के समर्थन करता है और हर मोर्चे पर उसके साथ खड़ा है। यह बयान उन्होंने उत्तर कोरिया दौरे पर आए रूसी विदेश मंत्री सर्गेई लावरोव से मुलाकात के दौरान दिया। अब तक उत्तर कोरिया रूस को करीब 1 करोड़ 20 लाख तोप और टैंक के गोले भेज चुका है।

Russia Ukraine War: उत्तर कोरिया के नेता ने रूस का किया समर्थन।(फोटो सोर्स: रॉयटर्स)

HighLights

  • किम जोंग का रूसी विदेश मंत्री लावरोव को आश्वासन
  • दक्षिण कोरिया और जापान को दी कार्रवाई की चेतावनी

रॉयटर, प्योंगयांग: उत्तर कोरिया के नेता किम जोंग उन ने स्पष्ट किया है कि उनका देश यूक्रेन संघर्ष में रूस को बिना शर्त समर्थन दे रहा है और हर स्तर पर उसके साथ खड़ा है। यह बयान उन्होंने उत्तर कोरिया की यात्रा पर आए रूसी विदेश मंत्री सर्गेई लावरोव से मुलाकात के दौरान दिया। रिपोर्ट्स के मुताबिक, उत्तर कोरिया न केवल रूस को सैन्य साजो-सामान की आपूर्ति कर रहा है, बल्कि यूक्रेन युद्ध में उसकी ओर से लड़ने के लिए सैनिक भी भेज रहा है।

उत्तर कोरिया के अभी तक 10 हजार सैनिक यूक्रेन भेजने की जानकारी है। इसके अतिरिक्त उत्तर कोरिया ने बड़ी मात्रा में गोला-बारूद भी रूस को दिया है।

रूस को तोप और टैंक के गोले भेज रहा उत्तर कोरिया
दक्षिण कोरिया की खुफिया एजेंसी के अनुसार, उत्तर कोरिया अब तक रूस को करीब 1 करोड़ 20 लाख तोप और टैंक के गोले भेज चुका है। माना जा रहा है कि रूसी विदेश मंत्री सर्गेई लावरोव का हालिया तीन दिवसीय दौरा भी इसी सैन्य आपूर्ति को लेकर बातचीत के लिए था। किम जोंग उन और लावरोव की यह मुलाकात उत्तर कोरिया के तटीय शहर वोनसान में हुई।

उत्तर कोरियाई नेता ने कहा कि वह रूस के साथ मिलकर विश्व शांति के लिए कार्य करने को तैयार हैं। वार्ता में किम जोंग ने आश्वस्त किया कि यूक्रेन युद्ध के कारणों को खत्म करने के रूसी नेतृत्व के निर्णय में उत्तर कोरिया पूरी तरह से साथ है।

इसी तटीय शहर वोनसान में दोनों देशों के विदेश मंत्रियों के बीच हुई वार्ता में आपसी सहयोग को और मजबूत करने का फैसला लिया गया। बता दें कि रूस और उत्तर कोरिया ने 2024 में एक रक्षा समझौता किया था, जिसके तहत दोनों देश किसी भी युद्ध की स्थिति में एक-दूसरे का साथ देंगे और संयुक्त रूप से लड़ेंगे।

उत्तर कोरिया ने जापान और दक्षिण कोरिया को दी चेतावनी 

रविवार को उत्तर कोरिया के रक्षा मंत्रालय ने चेतावनी दी कि यदि दक्षिण कोरिया या जापान की ओर से सुरक्षा को कोई खतरा हुआ, तो उनकी सेना जवाबी कार्रवाई करेगी। यह बयान अमेरिका, दक्षिण कोरिया और जापान की वायुसेनाओं के हालिया संयुक्त सैन्य अभ्यास के बाद आया है।

इससे पहले शुक्रवार को अमेरिका का बी-52 बमवर्षक विमान दक्षिण कोरिया के पास उड़ान भर चुका था। इस अभ्यास में तीनों देशों के लड़ाकू विमानों ने अपनी-अपनी सैन्य क्षमताओं का प्रदर्शन किया था।

Saiyaara की बेजोड़ सफलता: बिना प्रमोशन के 400 करोड़ क्लब में शामिल

August 1, 2025

साल 2025 की सबसे बड़ी लव स्टोरी ‘Saiyaara’ ने बॉलीवुड में इतिहास रच दिया है। Ahaan Panday और Aneet Padda

भारत में सहमति से सेक्स की उम्र: इंदिरा जयसिंह की सुप्रीम कोर्ट में दलीलें और उठे सवाल

August 1, 2025

संक्षेप में जुलाई के अंत में भारत की जानी-मानी वरिष्ठ वकील और मानवाधिकार कार्यकर्ता इंदिरा जयसिंह ने सुप्रीम कोर्ट के

मालेगांव ब्लास्ट केस: साध्वी प्रज्ञा समेत 7 लोग बरी क्यों हुए? जानिए कोर्ट का Reasoning

August 1, 2025

साल 2008 के मालेगांव बम धमाके केस, जो पिछले 17 सालों से लगातार चर्चा में बना हुआ था, पर आखिरकार

सूर्या सीनियर सेकेंडरी स्कूल में छात्र नेतृत्व चुनाव की धूम: नामांकन प्रक्रिया सफल, 2 अगस्त को मतदान

July 31, 2025

लोकतांत्रिक माहौल में हुआ नामांकन, सूर्या सीनियर सेकेंडरी स्कूल छात्रों में उत्साह चरम पर संत कबीर नगर जिले के प्रतिष्ठित

महिला सशक्तिकरण की खुली पोल: थाने में दरोगा ने की अभद्रता, पीड़िता की बिगड़ी तबीयत

July 31, 2025

महिला सशक्तिकरण की जमीनी हकीकत उजागर उत्तर प्रदेश के गोंडा जिले के परसपुर थाना परिसर में हुई एक घटना ने

भारत में मिडिल क्लास के सपनों पर गहराने लगा है संकट का साया।

July 30, 2025

भारत की सॉफ़्टवेयर इंडस्ट्री एक बड़े परिवर्तन के दौर से होकर गुजर रही है। टीसीएस ने मिड और सीनियर मैनेजमेंट

Russia Earthquake: 1952 के बाद का सबसे ताकतवर झटका, जानिए क्यों ‘रिंग ऑफ फायर’ को माना जाता है असली खलनायक

July 30, 2025

भूकंप और रिंग ऑफ फायर पर समाचार का सारांश: समाचार का सारांश: रूस के कामचटका प्रायद्वीप में 8.8 तीव्रता का

रूस में भूकंप और सुनामी से हड़कंप: हवाई और जापान में भी अलर्ट, अब तक का सबसे बड़ा भूकंप!

July 30, 2025

30 जुलाई को रूस के फार ईस्ट में 8.8 तीव्रता का विनाशकारी भूकंप दर्ज, सुनामी की 5 मीटर ऊँची लहरें

लोकसभा में गरमाया ‘ऑपरेशन सिंदूर’ विवाद: अमेरिका के दबाव की बात

July 29, 2025

ऑपरेशन सिंदूर मुख्य बिंदु राजनाथ सिंह और एस. जयशंकर ने अमेरिका के दबाव की बात सिरे से खारिज की गौरव

Maruti Ertiga 2025: मिडिल क्लास परिवारों के लिए परफेक्ट 7-सीटर MPV

July 28, 2025

Maruti Suzuki ने 2025 में अपनी सबसे पॉपुलर MPV – Maruti Ertiga 2025 को नए फीचर्स और बेहतर डिज़ाइन के

Previous Next

Digital News Tak अपने सभी पाठकों से अपील करता है कि यदि आपके आसपास कोई मानसिक तनाव से गुजर रहा है तो उससे बात करें, उसे सुनें और ज़रूरत पड़ने पर पेशेवर मदद दिलाएं। हर जान कीमती है।

Disclaimer

यह लेख केवल सूचना के उद्देश्य से है। इसमें दी गई जानकारी विभिन्न समाचार स्रोतों और रिपोर्ट्स पर आधारित है। आत्महत्या जैसे मामलों में जागरूकता ज़रूरी है। मानसिक स्वास्थ्य संबंधी मदद के लिए विशेषज्ञों से संपर्क करें।

Vipin Sharma

विपिन शर्मा डिजिटल न्यूज तक के आधिकारिक समाचार लेखक हैं, जो राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय मामलों पर सटीक और समय पर अपडेट प्रदान करने के लिए जाने जाते हैं। वे अपने दर्शकों को नवीनतम घटनाओं से जोड़े रखने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं।

For Feedback - feedback@example.com

Leave a Comment