---Advertisement---

‘अगर रूस के खिलाफ आंख उठाई तो अंजाम भुगतना पड़ेगा…’, उत्तर कोरिया के तानाशाह ने अमेरिका और जापान को दी सख्त चेतावनी।

By
On:
Follow Us

उत्तर कोरिया के नेता किम जोंग उन ने साफ कहा है कि उनका देश यूक्रेन संकट पर रूस का बिना किसी शर्त के समर्थन करता है और हर मोर्चे पर उसके साथ खड़ा है। यह बयान उन्होंने उत्तर कोरिया दौरे पर आए रूसी विदेश मंत्री सर्गेई लावरोव से मुलाकात के दौरान दिया। अब तक उत्तर कोरिया रूस को करीब 1 करोड़ 20 लाख तोप और टैंक के गोले भेज चुका है।

Russia Ukraine War: उत्तर कोरिया के नेता ने रूस का किया समर्थन।(फोटो सोर्स: रॉयटर्स)

HighLights

  • किम जोंग का रूसी विदेश मंत्री लावरोव को आश्वासन
  • दक्षिण कोरिया और जापान को दी कार्रवाई की चेतावनी

रॉयटर, प्योंगयांग: उत्तर कोरिया के नेता किम जोंग उन ने स्पष्ट किया है कि उनका देश यूक्रेन संघर्ष में रूस को बिना शर्त समर्थन दे रहा है और हर स्तर पर उसके साथ खड़ा है। यह बयान उन्होंने उत्तर कोरिया की यात्रा पर आए रूसी विदेश मंत्री सर्गेई लावरोव से मुलाकात के दौरान दिया। रिपोर्ट्स के मुताबिक, उत्तर कोरिया न केवल रूस को सैन्य साजो-सामान की आपूर्ति कर रहा है, बल्कि यूक्रेन युद्ध में उसकी ओर से लड़ने के लिए सैनिक भी भेज रहा है।

उत्तर कोरिया के अभी तक 10 हजार सैनिक यूक्रेन भेजने की जानकारी है। इसके अतिरिक्त उत्तर कोरिया ने बड़ी मात्रा में गोला-बारूद भी रूस को दिया है।

रूस को तोप और टैंक के गोले भेज रहा उत्तर कोरिया
दक्षिण कोरिया की खुफिया एजेंसी के अनुसार, उत्तर कोरिया अब तक रूस को करीब 1 करोड़ 20 लाख तोप और टैंक के गोले भेज चुका है। माना जा रहा है कि रूसी विदेश मंत्री सर्गेई लावरोव का हालिया तीन दिवसीय दौरा भी इसी सैन्य आपूर्ति को लेकर बातचीत के लिए था। किम जोंग उन और लावरोव की यह मुलाकात उत्तर कोरिया के तटीय शहर वोनसान में हुई।

उत्तर कोरियाई नेता ने कहा कि वह रूस के साथ मिलकर विश्व शांति के लिए कार्य करने को तैयार हैं। वार्ता में किम जोंग ने आश्वस्त किया कि यूक्रेन युद्ध के कारणों को खत्म करने के रूसी नेतृत्व के निर्णय में उत्तर कोरिया पूरी तरह से साथ है।

इसी तटीय शहर वोनसान में दोनों देशों के विदेश मंत्रियों के बीच हुई वार्ता में आपसी सहयोग को और मजबूत करने का फैसला लिया गया। बता दें कि रूस और उत्तर कोरिया ने 2024 में एक रक्षा समझौता किया था, जिसके तहत दोनों देश किसी भी युद्ध की स्थिति में एक-दूसरे का साथ देंगे और संयुक्त रूप से लड़ेंगे।

उत्तर कोरिया ने जापान और दक्षिण कोरिया को दी चेतावनी 

रविवार को उत्तर कोरिया के रक्षा मंत्रालय ने चेतावनी दी कि यदि दक्षिण कोरिया या जापान की ओर से सुरक्षा को कोई खतरा हुआ, तो उनकी सेना जवाबी कार्रवाई करेगी। यह बयान अमेरिका, दक्षिण कोरिया और जापान की वायुसेनाओं के हालिया संयुक्त सैन्य अभ्यास के बाद आया है।

इससे पहले शुक्रवार को अमेरिका का बी-52 बमवर्षक विमान दक्षिण कोरिया के पास उड़ान भर चुका था। इस अभ्यास में तीनों देशों के लड़ाकू विमानों ने अपनी-अपनी सैन्य क्षमताओं का प्रदर्शन किया था।

“गिल ऑटो-पायलट कप्तान नहीं हैं, और यही बात मुझे उनकी सबसे ज्यादा पसंद है।”

July 10, 2025

बर्मिंघम टेस्ट में गिल और आकाश दीप का जलवा, अरुण लाल बोले – “गिल ऑटो-पायलट कप्तान नहीं हैं, और यही

टैरिफ की धमकी पर ट्रंप से टकराए लूला, अमेरिका और ब्राज़ील के संबंधों में बढ़ा तनाव

July 10, 2025

ट्रंप के ताज़ा टैरिफ़ वाले फ़ैसले का ब्राज़ील ने कड़ा विरोध किया है टैरिफ़ के मसले पर अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड

कन्हैया कुमार को राहुल गांधी के साथ वाहन पर सवार होने से रोकने की वजह क्या थी?

July 10, 2025

AI Image | सितंबर 2021 में कांग्रेस में शामिल हुए थे कन्हैया कुमार बिहार में कांग्रेस आखिरी बार मार्च 1990

बिहार: ‘डायन’ बताकर ज़िंदा जला दी गई महिला, परिजनों ने सुनाई दिल दहला देने वाली आपबीती – ग्राउंड रिपोर्ट

July 10, 2025

बिहार के पूर्णिया में ‘डायन’ का आरोप लगाकर एक ही परिवार की तीन महिलाओं और दो पुरुषों को ज़िंदा जलाकर

स्प्रिंटिंग का नया चमकता सितारा: भारत के सबसे तेज़ धावक बनने की ओर अग्रसर अनिमेष कुजूर कौन हैं?

July 9, 2025

| 10.18 सेकंड में 100 मीटर दौड़ पूरी कर अनिमेष कुजूर भारत के सबसे तेज़ धावक बन गए हैं. Vipin

यहां स्टूडेंट को पढ़ाई के लिए हर महीने मिलेंगे ₹43,000 स्कॉलरशिप, 1 अगस्त से पहले करें आवेद

July 9, 2025

यदि आप 12वीं पास या ग्रेजुएशन कर रहे स्टूडेंट हैं और आगे की पढ़ाई में आर्थिक मदद चाहते हैं, तो Scholarship

10वीं और 12वीं पास स्टूडेंट्स को मिलेगा फ्री लैपटॉप Student Free Laptop Yojana

July 9, 2025

10वीं और 12वीं पास Student Free Laptop Yojana 2025 के तहत उन सभी होनहार छात्र-छात्राओं को लैपटॉप दिया जाएगा जिन्होंने

Gold Price Today 9 July: ₹210 की भारी गिरावट! जानिए 18K, 22K और 24K सोने का आज का रेट

July 9, 2025

Gold Rate Today 9 July: आज 9 जुलाई को भारतीय सर्राफा बाजार में सोने की कीमत में हल्की गिरावट दर्ज

कंप्यूटर चलाना जानते हैं तो मिलेंगे ₹60,000, लाभ पाने के लिए 31 जुलाई तक भरे फॉर्म Computer Chhatra Labh Yojana

July 8, 2025

अगर आप 12वीं पास हैं और कंप्यूटर चलाना जानते हैं तो आपके लिए शानदार अवसर आ चुका है। केंद्र सरकार

आज खुलते ही सोना टूटा धड़ाम! 22 और 24 कैरेट में रिकॉर्ड गिरावट, जानें ताजा दाम

July 8, 2025

🟡 8 जुलाई: शुद्ध सोने की कीमत में भारी गिरावट, सर्राफा बाजार में खरीददारों की भीड़ — जानिए ताजा रेट

Previous Next

Digital News Tak अपने सभी पाठकों से अपील करता है कि यदि आपके आसपास कोई मानसिक तनाव से गुजर रहा है तो उससे बात करें, उसे सुनें और ज़रूरत पड़ने पर पेशेवर मदद दिलाएं। हर जान कीमती है।

Disclaimer

यह लेख केवल सूचना के उद्देश्य से है। इसमें दी गई जानकारी विभिन्न समाचार स्रोतों और रिपोर्ट्स पर आधारित है। आत्महत्या जैसे मामलों में जागरूकता ज़रूरी है। मानसिक स्वास्थ्य संबंधी मदद के लिए विशेषज्ञों से संपर्क करें।

Vipin Sharma

विपिन शर्मा डिजिटल न्यूज तक के आधिकारिक समाचार लेखक हैं, जो राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय मामलों पर सटीक और समय पर अपडेट प्रदान करने के लिए जाने जाते हैं। वे अपने दर्शकों को नवीनतम घटनाओं से जोड़े रखने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं।

For Feedback - feedback@example.com

Leave a Comment