---Advertisement---

‘अगर रूस के खिलाफ आंख उठाई तो अंजाम भुगतना पड़ेगा…’, उत्तर कोरिया के तानाशाह ने अमेरिका और जापान को दी सख्त चेतावनी।

By
On:
Follow Us

उत्तर कोरिया के नेता किम जोंग उन ने साफ कहा है कि उनका देश यूक्रेन संकट पर रूस का बिना किसी शर्त के समर्थन करता है और हर मोर्चे पर उसके साथ खड़ा है। यह बयान उन्होंने उत्तर कोरिया दौरे पर आए रूसी विदेश मंत्री सर्गेई लावरोव से मुलाकात के दौरान दिया। अब तक उत्तर कोरिया रूस को करीब 1 करोड़ 20 लाख तोप और टैंक के गोले भेज चुका है।

Russia Ukraine War: उत्तर कोरिया के नेता ने रूस का किया समर्थन।(फोटो सोर्स: रॉयटर्स)

HighLights

  • किम जोंग का रूसी विदेश मंत्री लावरोव को आश्वासन
  • दक्षिण कोरिया और जापान को दी कार्रवाई की चेतावनी

रॉयटर, प्योंगयांग: उत्तर कोरिया के नेता किम जोंग उन ने स्पष्ट किया है कि उनका देश यूक्रेन संघर्ष में रूस को बिना शर्त समर्थन दे रहा है और हर स्तर पर उसके साथ खड़ा है। यह बयान उन्होंने उत्तर कोरिया की यात्रा पर आए रूसी विदेश मंत्री सर्गेई लावरोव से मुलाकात के दौरान दिया। रिपोर्ट्स के मुताबिक, उत्तर कोरिया न केवल रूस को सैन्य साजो-सामान की आपूर्ति कर रहा है, बल्कि यूक्रेन युद्ध में उसकी ओर से लड़ने के लिए सैनिक भी भेज रहा है।

उत्तर कोरिया के अभी तक 10 हजार सैनिक यूक्रेन भेजने की जानकारी है। इसके अतिरिक्त उत्तर कोरिया ने बड़ी मात्रा में गोला-बारूद भी रूस को दिया है।

रूस को तोप और टैंक के गोले भेज रहा उत्तर कोरिया
दक्षिण कोरिया की खुफिया एजेंसी के अनुसार, उत्तर कोरिया अब तक रूस को करीब 1 करोड़ 20 लाख तोप और टैंक के गोले भेज चुका है। माना जा रहा है कि रूसी विदेश मंत्री सर्गेई लावरोव का हालिया तीन दिवसीय दौरा भी इसी सैन्य आपूर्ति को लेकर बातचीत के लिए था। किम जोंग उन और लावरोव की यह मुलाकात उत्तर कोरिया के तटीय शहर वोनसान में हुई।

उत्तर कोरियाई नेता ने कहा कि वह रूस के साथ मिलकर विश्व शांति के लिए कार्य करने को तैयार हैं। वार्ता में किम जोंग ने आश्वस्त किया कि यूक्रेन युद्ध के कारणों को खत्म करने के रूसी नेतृत्व के निर्णय में उत्तर कोरिया पूरी तरह से साथ है।

इसी तटीय शहर वोनसान में दोनों देशों के विदेश मंत्रियों के बीच हुई वार्ता में आपसी सहयोग को और मजबूत करने का फैसला लिया गया। बता दें कि रूस और उत्तर कोरिया ने 2024 में एक रक्षा समझौता किया था, जिसके तहत दोनों देश किसी भी युद्ध की स्थिति में एक-दूसरे का साथ देंगे और संयुक्त रूप से लड़ेंगे।

उत्तर कोरिया ने जापान और दक्षिण कोरिया को दी चेतावनी 

रविवार को उत्तर कोरिया के रक्षा मंत्रालय ने चेतावनी दी कि यदि दक्षिण कोरिया या जापान की ओर से सुरक्षा को कोई खतरा हुआ, तो उनकी सेना जवाबी कार्रवाई करेगी। यह बयान अमेरिका, दक्षिण कोरिया और जापान की वायुसेनाओं के हालिया संयुक्त सैन्य अभ्यास के बाद आया है।

इससे पहले शुक्रवार को अमेरिका का बी-52 बमवर्षक विमान दक्षिण कोरिया के पास उड़ान भर चुका था। इस अभ्यास में तीनों देशों के लड़ाकू विमानों ने अपनी-अपनी सैन्य क्षमताओं का प्रदर्शन किया था।

Toyota Corolla 2025: क्या सिर्फ ₹7,300 EMI में मिलेगी लग्ज़री हाइब्रिड सेडान और 35 KMPL माइलेज? जानिए पूरी सच्चाई

October 3, 2025

Toyota Corolla 2025 भारत में – लग्ज़री और बजट का कॉम्बिनेशन? भारत में मिड-साइज़ सेडान सेगमेंट लगातार बदल रहा है।

Surya का बड़ा दिल! Suryakumar Yadav ने Asia Cup 2025 की पूरी मैच फीस दान की

October 1, 2025

इंडियन आर्मी को अपनी मैच फीस दान करेंगे Surya, कितने मिलते हैं एक मैच के पैसे? एशिया कप 2025 का

Cough Syrup Under Scanner: 6 बच्चों की मौत के बाद राजस्थान-मध्यप्रदेश में बैन, जांच तेज

October 1, 2025

Breaking News Report – Digital News Tak देश में एक बार फिर cough syrup under scanner है। राजस्थान और मध्यप्रदेश

Toyota RAV4 2025 – शानदार डिजाइन, 42 KMPL माइलेज और नेक्स्ट-जनरेशन हाइब्रिड टेक्नोलॉजी, सिर्फ ₹9,500 EMI में पाएं लग्ज़री SUV

October 1, 2025

Toyota RAV4 2025 – SUV सेगमेंट में नई क्रांति Toyota RAV4 2025 टोयोटा हमेशा से ही अपनी भरोसेमंद और इनोवेटिव

Honda Gold Wing 2025: लग्जरी टूरिंग बाइक में नई ताकत और आराम, कीमत 35 लाख से ज्यादा

October 1, 2025

Honda Gold Wing 2025: लग्जरी और ताकत का नया प्रतीक Honda Gold Wing 2025 होंडा गोल्ड विंग हमेशा से सिर्फ

Mahindra Bolero 2025: दमदार SUV नए फीचर्स और बेहतर माइलेज के साथ लॉन्च

September 30, 2025

भारत के ऑटोमोबाइल सेक्टर में Mahindra Bolero 2025 की वापसी ने फिर से हलचल मचा दी है। 2000 में लॉन्च

Aprilia Tuono 457 Launched: कीमत, फीचर्स, टॉप स्पीड और पूरा रिव्यू

September 28, 2025

 Aprilia Tuono 457 भारत का बाइकिंग मार्केट लगातार बढ़ रहा है और प्रीमियम सेगमेंट में हर साल नए मॉडल्स एंट्री

Harley Davidson VR2 Legender 2025: लॉन्च हुआ नया लग्जरी क्रूज़र, जानिए कीमत और शानदार फीचर्स

September 28, 2025

Harley Davidson VR2 Legender 2025: दमदार लॉन्च जिसने बढ़ा दी धड़कनें Harley Davidson ने अपने नए लग्जरी क्रूज़र Harley Davidson

Toyota RAV4 2025 Hybrid SUV: क्या यह भारत की सबसे बेहतरीन हाइब्रिड SUV साबित होगी?

September 28, 2025

Toyota RAV4 2025 Hybrid SUV लॉन्च – भारत में नई उम्मीद भारत के हाइब्रिड कार मार्केट में धूम मचाने आ

अवैध भारतीय नागरिक Partap Singh गिरफ्तार, कैलिफ़ोर्निया में ट्रक दुर्घटना का कारण

September 27, 2025

New York/Washington: अमेरिका में अवैध रूप से प्रवेश करने वाले भारतीय नागरिक Partap Singh को कैलिफ़ोर्निया में एक बहु-वाहन दुर्घटना

Previous Next

Digital News Tak अपने सभी पाठकों से अपील करता है कि यदि आपके आसपास कोई मानसिक तनाव से गुजर रहा है तो उससे बात करें, उसे सुनें और ज़रूरत पड़ने पर पेशेवर मदद दिलाएं। हर जान कीमती है।

Disclaimer

यह लेख केवल सूचना के उद्देश्य से है। इसमें दी गई जानकारी विभिन्न समाचार स्रोतों और रिपोर्ट्स पर आधारित है। आत्महत्या जैसे मामलों में जागरूकता ज़रूरी है। मानसिक स्वास्थ्य संबंधी मदद के लिए विशेषज्ञों से संपर्क करें।

Vipin Sharma

विपिन शर्मा डिजिटल न्यूज तक के आधिकारिक समाचार लेखक हैं, जो राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय मामलों पर सटीक और समय पर अपडेट प्रदान करने के लिए जाने जाते हैं। वे अपने दर्शकों को नवीनतम घटनाओं से जोड़े रखने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं।

For Feedback - feedback@example.com

Leave a Comment